Office Friendship: दफ्तर वह स्थान है, जहां लोग अपना लगभग आधा दिन बिताते हैं। ऐसे में 8 से 10 घंटे दफ्तर में रहने वाले लोगों के लिए यह जगह सिर्फ काम करने तक सीमित नहीं रहती है, बल्कि यहां उनके लिए रिश्तों को नया संसार बनता है। अक्सर लोग दफ्तर में दोस्त बना लेते हैं जो उनके कामकाजी जीवन का अहम हिस्सा बन जाते हैं। दोस्ती से माहौल हल्का होता है, तनाव कम होता है और काम करने की ऊर्जा बढ़ती है। लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, जहां दफ्तर वाली दोस्ती के कई फायदे देती है, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जो आपके करियर और व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित कर सकते हैं।
अक्सर लोग ये समझ नहीं पाते हैं कि दफ्तर में दोस्ती करें या सिर्फ कामकाजी रिश्ता ही रखें, अगर दोस्ती हो तो वह किस हद तक हो ताकि इससे काम और करियर पर असर न पड़े। आइए जानते हैं दफ्तर में दोस्ती के फायदे और नुकसान क्या हो सकते हैं।
दफ्तर में दोस्ती के फायदे
ऑफिस फ्रेंडशिप से कामकाज में आसानी
दफ्तर में दोस्त बनने से माहौल खुशनुमा हो जाता है। इससे टीमवर्क बेहतर होता है और कठिन काम भी आसानी से निपटाया जा सकता है। दोस्ताना रिश्ते कार्यस्थल पर सहयोग और आपसी समझ को मजबूत करते हैं।