फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपकी हुई है नई शादी तो ससुराल में रखें इन बातों का ध्यान, जीवन में नहीं होगी दिक्कत

Wed, 03 Mar 2021 05:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
marriage - फोटो : istock
एक महिला जीवन में कई रोल निभाती हैं। एक मां, एक बेटी, एक बहन, एक दोस्त आदि। लेकिन जब किसी लड़की की शादी होती है, तो उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। अगर कल तक जो लड़की सिर्फ अपने लिए सोचती थी, शादी के बाद उसे पति, उसके घर और वहां के लोगों आदि के बारे में भी सोचना पड़ता है। इसके अलावा उसके ऊपर सुसराल की पूरी जिम्मेदारी आ जाती है। लेकिन कई बार ना चाहते हुए भी लड़कियों से कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो उन्हें ससुराल में भारी पड़ सकती हैं। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है, हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनका ध्यान आपको अपने ससुराल में रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
सास-ससुर का रखें ध्यान
  • आपके ससुराल में सबसे बड़े होते हैं लड़की के सास-ससुर। घर की खुशी उनके खुश होने पर काफी निर्भर रहती है। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप उनको कभी नाराज या उदास न करें या होने दें। उनकी हर एक छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखें, उनको समय पर खाना दें, उनके साथ बैठें, उनके साथ बात करें, उनके साथ अपनी बातें साझा करें और उनकी बातें सुनें। अगर आपके सास-ससुर कोई दवा लेते हैं, तो उन्हें समय पर दवा दें। ये छोटी-छोटी बातें आपके सास-ससुर और आपके रिश्ते को बेहतर करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
छोटे बच्चों से घुल-मिलकर रहें
  • अगर आपके ससुराल में छोटे बच्चे हैं, तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि उनसे घुल-मिलकर रहना चाहिए, उनका ध्यान रखना चाहिए, उनकी जरूरत पूरी करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके ससुराल वालों की नजर में आपकी छवि काफी अच्छी बनेगी। इसके अलावा आपको कभी भी किसी बात से नाराज नहीं होना चाहिए। कभी का बार हो सकता है कि आपको कोई बात सुनने को मिले, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप उदास या नाराज हो जाएं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पति का ध्यान रखें
  • जब आपकी शादी होती है, तो जितना ध्यान आपके पति आपका रखते हैं। उतना ही आपको भी उनका रखना चाहिए। आपको कोशिश करनी चाहिए कि जब वो सुबह दफ्तर जाएं तो उनकी हर एक चीज तैयार कर दें, उनके लिए लंच बनाकर दें, दिन में फोन करके एक बार उनसे बात करें (अगर वो व्यस्त हों, तो उन्हें परेशान न करें), खाने में उनकी पसंद की चीजें बनाएं, उनकी बातों को सुनें और समझें आदि कई काम करके आप अपने पति को खुश कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखें
  • ससुराल में जाने के बाद लड़कियों को अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझना आना चाहिए। आपको सभी के साथ प्यार भरा रिश्ता बनाना चाहिए, सुबह जल्दी उठना चाहिए, सभी को सुबह उठकर अभिवादन करना चाहिए, पूजा-पाठ करना चाहिए, सभी के लिए खाने की तैयारी करनी चाहिए। आपको कभी भी अपने सास-ससुर के उठने के बाद नहीं उठना चाहिए। अपने ससुराल की बुराईयां कभी अपने मायके में न करें। इससे आपके साथ ही आपके माता-पिता और आपके सास-ससुर के रिश्तों में खटास आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें