फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: नए साल पर माता-पिता को दें ये गिफ्ट, साल भर बरसेगा आशीर्वाद

Thu, 01 Jan 2026 12:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

New Year Gift For parents नए साल पर माता पिता को कुछ खास तोहफे देकर खुश कर सकते हैं। उनकी मुस्कान के साथ ही ढेर सारा आशीर्वाद भी आपको मिलेगा और वर्ष 2026 की शुरुआत खूबसूरत तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन
1 of 6
नए साल पर माता पिता के लिए तोहफे - फोटो : Amar ujala
New Year Gift For Parents: नया साल आते ही सबसे पहले हमें अपने परिवार की याद आती है, खासकर हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण माता पिता का ख्याल आता है। माता-पिता जिन्होंने बिना शर्त हमें जीवन दिया, पाला पोसा और हर मोड़ पर ढाल बनकर खड़े रहे। नए साल की शुरुआत अगर उनके चेहरे की मुस्कान और दिल की तसल्ली से हो जाए तो साल अपने आप शुभ हो जाता है। 

नए साल पर माता-पिता को तोहफा देकर उनके लिए कुछ खास कर सकते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। माता-पिता के लिए गिफ्ट का मतलब महंगा पैकेट नहीं, सम्मान, समय और सुरक्षा का एहसास दिलाना होता है। 2026 में अगर आप सचमुच अपने अभिभावक को कुछ सार्थक देना चाहते हैं तो दिखावे से हटकर ऐसे उपहार चुनिए, जो उनके जीवन को आसान, सुरक्षित और सुकूनभरा बना दें। 
विज्ञापन

2 of 6
डॉक्टर - फोटो : Freepik.com
हेल्थ चेक-अप या मेडिकल केयर प्लान

माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता सेहत होती है और ये बच्चों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। नए साल पर अभिभावक को फुल बॉडी हेल्थ चेक-अप, नियमित डॉक्टर कंसल्टेशन या हेल्थ इंश्योरेंस जैसे तोहफे दे सकते हैं। इस तरह के तोहफे आपके माता पिता को सेहतमंद रख सकते हैं और उनका आशीर्वाद आपके साथ रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
परिवार - फोटो : istock
तोहफे में दें अपना वक्त

कोई गिफ्ट माता पिता के साथ बिताए पलों की बराबरी नहीं कर सकता है। नया साल उनके साथ के साथ शुरू करें। माता पिता के साथ बैठें, उनके बातें करें, पुरानी यादें सुनें। इस दौरान अपना मोबाइल खुद से दूर रखें। यह उनके लिए सबसे अनमोल उपहार है।

4 of 6
पूजा थाली - फोटो : adobe
 धार्मिक या आध्यात्मिक उपहार

रामायण, गीता, सुंदरकांड की सुंदर प्रति, पूजा सामग्री या तीर्थ यात्रा की योजना ये वो तोहफे हैं जो अधिकतर माता पिता को पसंद आते हैं। रिटार हो चुके माता पिता को यह तोहफे एहसास दिलाते हैं कि आप उनकी आस्था का सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
कंबल की देखभाल भी सीखें - फोटो : AI
सहजता से जुड़ी चीजें

अच्छा कंबल, ऑर्थोपेडिक तकिया, आरामदायक कुर्सी या मसाज मशीन ये छोटी-सी चीजें रोज उन्हें आपकी मौजूदगी का एहसास कराती हैं। ये तोहफे उन्हें उम्र की परेशानियों से राहत दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिजिटल सेफ्टी और कनेक्टिविटी - फोटो : freepik.com
डिजिटल सेफ्टी और कनेक्टिविटी

कुछ अभिभावकों को स्मार्ट फोन पर काॅलिंग के अलावा बाकि फीचर का इस्तेमाल करना नहीं आता। वह अक्सर आपसे इसे सिखाने के लिए कहते हैं। नए साल पर वक्त निकालकर उन्हें आपकी जनरेशन से जोड़ना का प्रयास करें। इसके लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिखाना, वीडियो कॉल सेट करना या फ्रॉड से बचाव समझाना जैसे काम करें। यह आज के दौर का सबसे जरूरी गिफ्ट है, जो उन्हें सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें