फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Resolution 2025: पढ़ाई के साथ ही करियर में मिलेगी तरक्की, अगर साल की शुरुआत में ले लिए ये संकल्प

Tue, 31 Dec 2024 03:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ महत्वपूर्ण संकल्प आपको न केवल बेहतर विद्यार्थी बना सकते हैं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी नई राह दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नए साल के लिए संकल्प - फोटो : Amar Ujala
New Year Resolution 2025 For Students In Hindi: नया साल नई उम्मीदों और लक्ष्यों को लेकर आता है। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए साल पर खुद से कुछ वादें करें। ये वादे आपको लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। नए साल के ये संकल्प न केवल आपको पढ़ाई में बेहतर बनाएंगे बल्कि करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। याद रखें, संकल्प तभी सफल होते हैं जब आप उनके प्रति दृढ़ संकल्पित रहते हैं। 2025 को अपने जीवन का सबसे सफल और उत्पादक साल बनाएं। अगर आप 2025 में पढ़ाई के साथ-साथ करियर में भी ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं, तो सही दिशा में उठाए गए कदम सफलता की ओर ले जाएंगे। कुछ महत्वपूर्ण संकल्प आपको न केवल बेहतर विद्यार्थी बना सकते हैं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी नई राह दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
समय का सही प्रबंधन - फोटो : Istock

समय का सही प्रबंधन

अगर आप छात्र हैं या करियर में उन्नति के लिए मेहनत कर रहे हैं तो खुद से वादा करें कि एक टाइम टेबल बनाकर अपने समय का बेहतर प्रबंधन करेंगे। पढ़ाई और अन्य कामों का एक संतुलित शेड्यूल बनाएंगे। सोशल मीडिया और अन्य व्यस्तताओं में समय की बर्बादी से बचेंगे और समय के छोटे हिस्सों में लक्ष्य तय करेंगे।

विज्ञापन

3 of 5
नई स्किल्स सीखने का संकल्प - फोटो : freepik
नई स्किल्स सीखने का संकल्प

तरक्की की राह को आसान बनाना है तो जितना हो सके नई चीजें सीखें। खुद से ये वादा करें कि मैं हर महीने एक नई स्किल सीखूंगा जो मेरे करियर और पढ़ाई में मददगार होगी। वह चाहे टेक्निकल स्किल्स हो या कम्युनिकेशन और साॅफ्ट स्किल्स हों।

4 of 5
स्वास्थ्य पर ध्यान  - फोटो : istock
स्वास्थ्य पर ध्यान 

तेज दिमाग के लिए शांत मन और स्वस्थ शरीर का होना जरूरी है। इसके लिए खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आत्म संकल्प करें। ये वादा करें, मैं अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखूंगा। इसलिए रोजाना योग और एक्सरसाइज कर सकते हैं। कुछ देर साइकिलिंग या पैदल चलने की आदत बनाने का संकल्प ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सकारात्मक सोच अपनाएं  - फोटो : Istock
सकारात्मक सोच अपनाएं 

अगर आप चाहते हैं कि 2025 आपके जीवन का सबसे बेहतर साल बने तो सबसे पहले तो खुद की सोच में सकारात्मक बदलाव लाएं। निगेटिव विचारों से अलग ये निश्चय करें कि मैं हमेशा सकारात्मक रहूंगा और कठिन परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना करूंगा। अगर आप हर चुनौती को अवसर की तरह अपनाएंगे और अपनी गलतियों से सीखेंगे तो आसानी से लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयार हो पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें