फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023: परिवार की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये तरीके, नए साल से रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 01 Jan 2023 12:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नए साल से अपनाएं परिवार की सुरक्षा के ये तरीके - फोटो : istock
New Year 2023 Safety Tips: वर्ष 2022 का अंत और 2023 का आगाज हो गया है। नए साल को लेकर लोग काफी योजनाएं बनाकर रखते हैं। भविष्य की तैयारियां करने लगते हैं। कुछ अच्छा होने की उम्मीद में उत्साह से नए साल का स्वागत करते हैं। लेकिन आने वाला साल अगर अपने साथ उम्मीदें और आशाएं लाता है तो जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। लोगों को अपनी जिम्मेदारियों की पहचान करके उस को पूरी इमानदारी से निभाना चाहिए, ताकि नव वर्ष भी आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सके और भविष्य बेहतर और खुशहाल बन सके। आपकी जिम्मेदारी बनती है कि अपने साथ ही खुद के परिवार, रिश्तेदार, घर के बच्चों और करीबियों की सुरक्षा पर ध्यान दें। सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा देने की इस जिम्मेदारी को निभाने की शुरुआत नए साल से करें। साल 2023 में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखकर परिवार, बच्चों और करीबियों को किसी भी तरह के खतरे से बचा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए किन तरीकों से नए साल में परिवार को सुरक्षा दी जा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
स्वास्थ्य सुरक्षा - फोटो : Istock
परिवार के सदस्यों की नियमित स्वास्थ्य जांच

घर के बड़े बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा करना चाहते हैं तो शुरुआत उनकी सेहत की सुरक्षा से करें। परिजनों की सेहत का ख्याल रखें। समय समय पर परिवार के सदस्यों खासकर परिवार के बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कराएं, ताकि उन्हें किसी तरह की सेहत संबंधी समस्या हो तो उसका पता चल सके और समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन

3 of 6
स्वास्थ्य सुरक्षा - फोटो : Istock
सेहत का रखें ध्यान

महज स्वास्थ्य जांच कराने मात्र से आप परिजनों की सुरक्षा नहीं कर सकते, बल्कि उन्हें सेहतमंद बनाने की जिम्मेदारी भी उठाएं। किसी तरह के मानसिक और शारीरिक विकार से परिजनों को बचाने के लिए नियमित योगासन का अभ्यास कराएं। बच्चों को साइकिलिंग, तैराकी या स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए प्रोत्साहित करें। पौष्टिक आहार उनकी डाइट में शामिल करें। इस बात का ध्यान रखें कि परिवार में किस सदस्य को किन चीजों के सेवन से बचना है ताकि साइड इफेक्ट से बचा सकें।

4 of 6
आर्थिक सुरक्षा - फोटो : Istock
भविष्य के लिए बचत

आप 20 के युवा हों या घर के मुखिया हों, ये आपकी जिम्मेदारी है कि भविष्य में परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इसलिए आपकी जिम्मेदारी है कि आय से कुछ बचत भविष्य के लिए करें। किसी आपातकाल स्थिति के लिए आपके पास सेविंग होनी चाहिए। फिजूलखर्ची से बचें और परिवार के बाकी सदस्यों को भी यह सिखाएं। नौकरीपेशा हैं तो जीवन बीमा या रिटायरमेंट प्लान के जरिए भविष्य को सुरक्षित करने के लिए योजना बनाएं।
विज्ञापन

5 of 6
सामाजिक सुरक्षा - फोटो : istock
बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षा

परिवार के बच्चे स्कूल या कॉलेज जाते हैं, तो वह कितने सुरक्षित हैं?, उनके आसपास का माहौल कितना स्वस्थ हैं?, बच्चों को दोस्त, शिक्षक कैसे हैं? इन सब बातों का पता आपको होना चाहिए। बच्चों को सामाजिक, मानसिक तौर पर सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास करें। वहीं परिवार की महिलाएं खुद को कितना सुरक्षित मानती हैं, ये भी समझने का प्रयास करें। कहीं वह घर से बाहर निकलने से डरती तो नहीं, कहीं उन्हें कोई असहज तो महसूस नहीं कराता, इसका भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आत्मरक्षा सिखाएं - फोटो : Istock
आत्मरक्षा के गुण सिखाएं

घर की महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा के गुण जरूर सिखाएं। सेल्फ डिफेंस से जुड़ी क्लास में लड़कियों का दाखिला कराएं। इस तरह से आप महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ ही खुद की सुरक्षा खुद करने के लिए भी तैयार कर सकते हैं, ताकि जब वह अकेली हों तो भी निडरता से समाज और बुरे लोगों का सामना कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें