फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के पालन, पोषण में करते हैं ये गलतियां तो संभल जाएं

Fri, 05 Jul 2019 07:26 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Parenting
बच्चे का पालन पोषण कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए बहुत सारा धैर्य और समय चाहिए होता है। खासतौर पर इन परेशानियों का सामना नये अभिभावकों  को ज्यादा करना पड़ता है। कई बार बच्चे की देखभाल में नयी मांएं कुछ ज्यादा ही भावनात्मक हो जाती हैं और कुछ गलतियां कर बैठती हैं। खासतौर पर नये अभिभावक ज्यादा गलतियां करते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन सी पांच गलतियां हैं जो अधिकांश अभिभावक दोहराते हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 6
मां-बच्चा - फोटो : pixabay
खुद का ख्याल न रखना
नये अभिभावकों के साथ ये समस्या ज्यादा देखी गई है कि वो खुद पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन उन लोगों को ये समझना होगा कि मां- पिता बनने के बाद भी आपकी अपनी भी जिंदगी है, जिसमें खुद का ख्याल रखना भी जरुरी है। और वैसे भी, जब आप अपना ध्यान अच्छे से नहीं रखेंगी तो अपने बच्चे की देखभाल कैसे कर पाएंगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन देना
बहुत सारे अभिभावकों की आदत होती है कि जब भी उनका बच्चा रोता है तो उसका ध्यान भटकाने के लिए उसे कोई विडियो या फिर संगीत सुनाने लगते हैं। और ये सब वो अपने स्मार्टफोन से करतें हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कम उम्र में बच्चे के हाथ में स्मार्टफोन दे देना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
 

4 of 6
child using tablet - फोटो : Pixabay
न करें दूसरे के बच्चे से तुलना
किसी का बच्चा ज्यादा खाता है या फिर उनका बच्चा जल्दी चलने लगा या बोलने लगा। अपने बच्चे की तुलना किसी अन्य बच्चे से न करें। हर बच्चा अपने आप में खास होता है, जरुरी नहीं कि उसका विकास भी दूसरे बच्चे की तरह ही हों। कुछ बच्चे जल्दी से सीख लेते हैं कुछ को सब सीखने में समय लगता है। इसलिए इन सब बातों को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है।
 
विज्ञापन

5 of 6
parents - फोटो : parents
अपने बच्चे के इशारों को समझें
जब लोग नये नये अभिभावक बनते हैं तो अपने बच्चे के जरा से रोने से घबरा जाते हैं। उनको लगता है कि कहीं उनका बच्चा भूखा तो नहीं या फिर उसे कोई परेशानी तो नहीं हैं। लेकिन बच्चे के जरा से रोने से परेशान होने की जरुरत नहीं है। कभी कभी बच्चा आपका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए भी रोते हैं, जिससे की आप उसके पास आ जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
parents
सबकी बातों पर न करें विश्वास
जब आप पहली बार मां बनने वाली होती हैं तो बहुत सारे लोग आपको हर तरह की नसीहत देते हैं। ऐसे में आप सोच में पड़ जाती हैं कि क्या करें और किसकी सुनें। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि एक अभिभावक बनने के बाद धीरे धीरे आपको खुद समझ आ जाएगा कि उसके लिए क्या सही और बेहतर है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें