रिलेशनशिप में ब्रेकअप आम बात है। लेकिन उससे मूव ऑन करना थोड़ा मुश्किल होता है पर बेहतर होता है। मूव ऑन के बाद फिर से एक्स की ओर मुड़ कर देखना दुखदायी हो सकता है। इसलिए इस दौर से गुजरे लोगों को हमेशा अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाना चाहिए। पर कभी-कभी दिल नहीं मानता है और न चाहते हुए भी उनसे दोबारा जुड़ने की इच्छा जागृत होती रहती है। वहीं कुछ लोग होते हैं जो ब्रेकअप करने के बजाए धीरे-धीरे मूव ऑन करते हैं। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि इस दौरान कुछ मैसेज अपने एक्स को कभी नहीं भेजना चाहिए।