फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पार्टनर के सामने न खोलें दिल के ये राज, पड़ सकते हैं लेने के देने

Mon, 23 Oct 2017 10:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप
अक्सर ऐसा देखा गया है कि रिलेशनशिप में आते ही लड़का हो या फिर लड़की दोनों ही एक दूसरे के सामने अपने दिल के कई ऐसे राज खोल देते हैं जिसकी वजह से उन्हें जिंदगी भर पछताना पड़ता है। अगर आप कुछ ऐसा ही करने के बारे में सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें क्योंकि कुछ बाते ऐसी होती हैं जिनका सही समय में खुलासा करना ही रिश्ते के लिए ठीक होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन सी चीजें हैं जो पार्टनर से रिश्ते के शुरुआती दौर में छिपाना चाहिए। 

पढ़ें- डेटिंग पर जाने से पहले हर लड़की करती है ये 4 काम, जानकर यकीन नहीं होगा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
relationship
कितनों को कर चुके हैं डेट
रिश्ते का शुरुआती दौर काफी नाजुक होता है ऐसे में लड़का और लड़की दोनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो अपने पास्ट के बारे में साथी को न बताएं। अगर साथी पूछता भी है तो बात को टाल दें। 

पढे़ं- बढ़ती उम्र के साथ रोमांस क्यों कम कर देती हैं महिलाएं, रिसर्च में खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
relationship
क्या थी जिंदगी की प्लानिंग
अगर आप अपने साथी से डेट के बारे में सच सच बता देते हैं तो वहीं से कई और सवाल भी खड़े हो जाते है जैसे-साथी के साथ क्या फ्यूचर प्लानिंग कर रखी थी? इसलिए हो सके तो अपने पार्टनर को पुरानी जिंदगी के बारे में उतना ही बताए जिससे आपकी आने वाली लाइफ पर खराब असर न पड़े। 

पढ़ें- सर्वे में खुलासा, बच्चे होते ही शुरू होते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

4 of 5
relationship
क्या अभी भी आप अपने पुराने साथी को याद करते हैं
यादें हर इंसान की जिंदगी का ऐसा लम्हा होता है जिसे वो जिंदगी भर याद रखना चाहता है। किसी भी नए रिश्ते में बंधने के बाद भी पुराने रिश्तों की याद आना लाजमी है ऐसे में इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अपने पार्टनर से ये कभी न कहे कि आपको अपने साथी की याद अभी भी सताती है। 

पढ़ें- किसी को प्रपोज करने से पहले इन 5 ट्रिक्स से पहचानें, क्या वो इस लायक है?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship
कितना कमाते है
लड़कों की सैलरी तो हर कोई पूछता है लेकिन लड़कियां अपनी सैलरी बताने से पहले सचेत रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियां यही चाहती है कि शादी के बाद उनका जो भी खर्चा हो वो पति ही उठाए ऐसे में लड़कियां का सही सही सैलरी बताना आगे चलकर उन पर ही भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें