आजकल देश में मैट्रिमोनियल और डेटिंग साइट्स भरमार है। ऐसे में आपकी तरफ से की गई एक छोटी सी गलती आपको एक बड़ी परेशानी में डाल सकती है। अक्सर आपने कई लोगों को यह कहते सुना होगा कि सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती होती है फिर मिलना-झुलना और फिर प्यार और फिर धोखा। डाटा, प्राइवेसी से लेकर पैसे तक के कई मामले देखने और सुनने को मिलते हैं। यही वजह है कि विशेषज्ञ ऐसी साइट्स पर जाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं।