फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: रिश्ता लंबा चाहते हैं तो गर्लफ्रेंड से कभी ना पूछें ये सवाल, हो जाएगी नाराज

Fri, 08 Jul 2022 06:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
relationship - फोटो : pixa
लड़का हो या फिर लड़की हर किसी के लिए रिलेशनशिप खास अहमियत रखता है। अपने ब्वॉयफ्रेंड या फिर गर्लफ्रेंड की हर छोटी बात का ख्याल रखना और एक दूसरी की भावनाओं को समझना रिश्ते में बेहद जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ प्यार भरी तकरार को जल्दी से सुलझा लेना। रिलेशनशिप की यहीं बाते रिश्ते को हमेशा बनाकर रखती हैं। लेकिन कई बार अनजाने में ही कुछ बातें अपनी गर्लफ्रेडं से नहीं पूछनी चाहिए। नहीं तो ना केवल वो नाराज हो सकती है। बल्कि बात बिगड़ने पर रिश्ते के टूटने तक की नौबत आ सकती है। ऐसे में जान लें गर्लफ्रेंड से कौन से सवाल कभी नहीं पूछने चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
relationship - फोटो : pexel
एक्स के बारे में
अपनी गर्लफ्रेंड से उसके एक्स के बारे में कभी ना पूछें। जब तक कि वो खुद आपसे अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात ना करें। वैसे लड़कियां ज्यादातर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में इमोशनल होती हैं और किसी से इस बारे में बात नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में अगर आप वर्तमान में उसके साथ हैं तो एक्स के बारे में कभी जानकारी ना लें। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : pixa
दोस्तों के बारे में भी ना पूछें
आजकल हर किसी के लड़का और लड़की दोनों ही दोस्त होते हैं। ऐसे में जरूरी तो नहीं कि आपकी गर्लफ्रेंड की केवल लड़कियां ही दोस्त हों। कुछ लड़के भी इस दोस्ती में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में उससे दोस्तों के बारे में पूछना या फिर मेल दोस्तों से मिलने से रोकना गर्लफ्रेंड को बुरा लग सकता है। यहां तक कि ये अनबन का कारण भी बन सकता है। 

4 of 5
relationship - फोटो : pixa
पासवर्ड को लेकर सवाल
सोशल मीडिया पर लगभग हर कोई एक्टिव रहता है। ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड से उसके सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड मांगना उसे बुरा लग सकता है। क्योंकि ये उसके पर्सनल स्पेस में घुसने जैसा है। अगर आप गर्लफ्रेंड से पासवर्ड के बारे में पूछेंगे तो हो सकता है कि वो आपसे नाराज हो जाए या फिर रिश्ता तोड़ने तक की नौबत आ जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship - फोटो : social media
पैसों के बारे में
आपकी गर्लफ्रेंड कितनी पॉकेटमनी पाती है या फिर उसकी कितनी सैलरी है। ऐसा सवाल गर्लफ्रेंड से हरगिज ना पूछें। क्योंकि इससे उसे लग सकता है कि आपकी नजर उसके पैसों पर है। या फिर उसका ब्वॉयफ्रेंड खर्चे से बचना चाहता है। इसलिए रिथ्ता लंबा चाहते हैं तो इस तरह के सवाल बहुत सोच समझकर की पूछें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें