फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस की उम्र के बाद मिला इन हीरोइनों को सच्चा प्यार, एक ने तो साठ साल में की शादी

Sun, 24 Nov 2019 07:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
कहा जाता है कि शादी की सही उम्र 25 साल से लेकर 30 साल होती है। हांलाकि कुछ लोग पैंतीस साल तक भी शादी की सही उम्र मानते हैं। लेकिन आजकल के जमाने में करियर बनाने के चक्कर में लोग शादी के बंधन में बंधना ही नहीं चाहते हैं खासकर लड़कियां। ये बात बॉलीवुड की हीरोइनों पर भी लागू होती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सारी हीरोइनों ने तो चालीस साल के बाद शादी रचाई। एक अभिनेत्री ने तो साठ साल तक इंतजार किया सच्चे प्यार का। तो चलिए जानें उन हीरोइनों के बारे में जिन्होंने चालीसवां पड़ाव पार करके शादी की।


 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
नीना गुप्ता
सबसे पहला नाम अगर ज्यादा उम्र में शादी करने के लिए लिया जाए तो नीना गुप्ता सबसे ऊपर है। 49 साल की उम्र में नीना गुप्ता ने दिल्ली के सीए विवेक मेहरा से शादी रचाई थी

 
विज्ञापन

3 of 6
प्रीति जिंटा
'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा के अफेयर की खबरें कई एक्टर से रहीं हालांकि वो महज अफवाह साबित हुईं। साल 2016 में प्रीति जिंटा ने 41 साल की उम्र में बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी की। 

 

4 of 6
- फोटो : amar ujala mumbai
उर्मिला मातोंडकर
'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में 42 साल की उम्र में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली थी। उर्मिला ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। बता दें कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सुहासिनी मुले
बेहतरीन अदाकारा सुहासिनी मुले कई फिल्मों और सीरियल्स में दिख चुकी हैं। सुहासिनी लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहीं। 1990 में उनका ब्रेकअप हो गया जिसके बाद वो सिंगल ही रहीं। साल 2011 में सुहासिनी ने 60 साल की उम्र में अतुल गुर्टु से शादी रचाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीषा कोईराला
मनीषा कोईराला ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से साल 2010 में शादी की थी। बता दें कि जब उन्होंने शादी की तब उनकी उम्र 40 साल की थीं। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और शादी के दो साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें