फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या पूजन उपहार 2026: कन्या पूजन में बच्चियों को दें ऐसे तोहफे, जो पढ़ाई से लेकर खेल तक आएंगे काम

Sat, 17 Oct 2026 10:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kanya Pujan Gift Ideas 2026: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन के लिए 9 कन्याओं को भोजन कराया जाता है और उपहार देने की परंपरा है। इस कन्या पूजन में बजट फ्रेंडली और उपयोगी उपहार बच्चियों को दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai
Kanya Pujan Gift Ideas 2026: नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की आराधना, शक्ति की उपासना और नारी सम्मान का संदेश लेकर आता है। इस पावन अवसर पर कन्या पूजन की परंपरा श्रद्धा, प्रेम और आस्था का सुंदर प्रतीक है। अष्टमी या नवमी के दिन छोटी-छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है, उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया जाता है और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। पहले जहां फल, मिठाई और कपड़े देने का चलन अधिक था, वहीं अब उपहारों के विकल्प भी बदल रहे हैं। क्यों न इस बार ऐसा तोहफा चुना जाए, जो बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ उनकी पढ़ाई, रचनात्मकता और कल्पनाओं को भी नई उड़ान दे?

अष्टमी-नवमी कब है 2026?
 
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 8:27 बजे शुरू होगी और 19 अक्टूबर को सुबह लगभग 10:51 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर दुर्गाअष्टमी की पूजा 19 अक्टूबर, सोमवार को की जाएगी।

वहीं, नवमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह लगभग 10:51 बजे शुरू होकर 20 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12:50 बजे तक रहेगी। ऐसे में 19 अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी और महानवमी दोनों मनाया जा रहा है।हालांकि, कुछ परंपराओं में सूर्योदय के समय मौजूद तिथि के अनुसार नवमी का पूजन 20 अक्टूबर को भी किया जा सकता है। 

कन्या पूजन की परंपरा
 
  • कन्या पूजन में 9 कन्याओं को शामिल किया जाता है। प्रचलित धार्मिक व्याख्याओं के अनुसार, नौ कन्याएं नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानी जाती हैं।
  • कई परिवारों में नौ कन्याओं क साथ एक बालक का भी पूजन करते हैं। नौ कन्याओं को देवी स्वरूपा माना जाता है तो वहीं बालक को बटुक भैरव या लांगुर माना जाता है, जो कि नवदुर्गा के रक्षक हैं।
  • यही 9 कन्याएं उपलब्ध न हों, तो 5, 7 या श्रद्धापूर्वक जितनी उपलब्ध हों, उनका पूजन किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai
किताबों और स्टेशनरी से जगाएं सीखने का उत्साह

मां के स्वरूप में पूजी जाने वाली कन्याएं आखिर स्कूल जाने वाली नन्ही छात्राएं ही हैं। उनके हाथों में खिलौनों के साथ किताबों का उजाला भी होना चाहिए। उन्हें रोचक कहानियां, ज्ञानवर्धक पुस्तकें, कॉमिक्स, सुंदर नोटबुक, रंग-बिरंगे पेन-पेंसिल और ज्योमेट्री बॉक्स जैसे उपयोगी उपहार दिए जा सकते हैं। ये छोटी-छोटी सौगातें उनके सीखने की राह आसान करेंगी और उनके सपनों को नई उड़ान देने में मदद करेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai
रंग-बिरंगी एक्सेसरीज से बढ़ाएं नन्ही खुशियां

छोटी बच्चियों को रंगों और रचनात्मक गतिविधियों की दुनिया खूब भाती है। उनके लिए रंगीन पेंसिल, स्केच पेन, क्रेयॉन, सुंदर नोटबुक, स्टिकर या आकर्षक इरेजर का छोटा सेट प्यारा उपहार हो सकता है। कार्टून कैरेक्टर वाले पेंसिल बॉक्स उनकी खुशी दोगुनी कर सकते हैं। इसके अलावा क्राफ्ट किट, रंग भरने वाली किताबें और मजेदार पजल खिलौने उनकी कल्पनाशक्ति को बढ़ाएंगे।

4 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai
पर्सनल केयर एक्सेसरीज

छोटी बच्चियों को सजना-संवरना भी खूब भाता है। ऐसे में उनके लिए रंग-बिरंगी चूड़ियां, आकर्षक हेयर क्लिप, सुंदर रिबन, प्यारे हेयर बैंड या छोटी-सी हेयर एक्सेसरी किट एक खास तोहफा बन सकती है। उम्र के अनुसार चूड़ियां, अलग-अलग रंगों के फूलों, सितारों या कार्टून डिजाइनों वाली एक्सेसरीज उनकी खुशी दोगुनी कर सकती हैं। साथ में सुंदर रूमाल या छोटा पाउच जोड़कर इस उपहार को और भी खास बनाया जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai
गुड़िया और खिलौनों से खिलाएं कल्पनाओं के रंग

कन्या पूजन में आप छोटी बच्चियों को प्यारी-सी गुड़िया और खिलौने भी दे सकती हैं, जैसे- सॉफ्ट टॉय, रंग-बिरंगी गुड़िया, छोटी खिलौना कार, किचन सेट, पजल, बिल्डिंग ब्लॉक्स या म्यूजिकल खिलौने। बहुत छोटी बच्चियों के लिए छोटे, आसानी से निगल जाने वाले खिलौने खरीदने से बचें। उम्र के अनुरूप चुना गया खिलौना उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai
पानी की बोतल और टिफिन से दें उपयोगी सौगात

कन्याओं के लिए सुंदर डिजाइन वाली पानी की बोतल, छोटा टिफिन बॉक्स या प्यारा-सा लंच बैग एक उपयोगी और पसंदीदा उपहार हो सकता है। बोतल चुनते समय ध्यान दें कि वह बीपीए-फ्री, मजबूत और लीक-प्रूफ है या नहीं। वहीं, टिफिन ऐसा चुनें, जो हल्का, टिकाऊ और पर्याप्त जगह वाला हो, ताकि बच्चियां इसे आसानी से स्कूल ले जा सकें और बैग में रखी उनकी किताबें खराब न हो। रंग-बिरंगे कार्टून, फूल या प्यारे पैटर्न बच्चों को पसंद आते हैं। साथ ही, ऐसा डिजाइन चुनें, जिसे व आसानी से खोल और बंद कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें