Happy Ghatasthapana 2026: नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा की आराधना, आस्था और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस पावन अवसर पर घरों और मंदिरों में घटस्थापना की जाती है तथा मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त माता रानी से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को भक्तिमय शुभकामनाएं भेजना भी खुशी बांटने का सुंदर तरीका है। अगर आप भी घटस्थापना के पहले दिन अपनों को कुछ खास संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें खूबसूरत कविताएं, दिल छू लेने वाली शायरियां, भजनमयी शुभकामनाएं और देवी गीतों की शैली में लिखी मंगलकामनाएं।
इन संदेशों को आप व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। मां दुर्गा की भक्ति और सकारात्मकता से भरे ये शब्द नवरात्रि के उत्सव को और भी खास बना सकते हैं।