Navratri Born Baby Boy Names 2025: नवरात्रि का समय मां दुर्गा के नौ रूपों की साधना का पर्व है। माना जाता है कि इस पावन समय में जन्म लेने वाले शिशु को देवी का विशेष आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में यदि किसी घर में नवरात्रि के बीच बेटे का जन्म हुआ है, तो उसका नाम चुनते समय देवी के नामों, शक्ति से जुड़े शब्दों और आध्यात्मिकता का ध्यान रखना शुभ होता है।
नवरात्रि के 9 दिनों के मध्य जन्म लेने वाली बेटियों के लिए दुर्गा मां के अनेक स्वरूपों के नाम रख सकते हैं लेकिन अगर घर पर बेटा जन्मा हो तो देवी से जुड़े ऐसे कौन से नाम दें, जो देवी मां से जुड़े और सशक्त हों। यहां बेटों के लिए मां दुर्गा से जुड़े पावन और शक्ति आधारित नाम दिए जा रहे हैं। इन नामों का चयन नवरात्रि के माहौल में न सिर्फ धार्मिक बल्कि सकारात्मक ऊर्जा से भी भर देता है। आइए जानते हैं नवरात्रि में जन्मे बेटे के लिए कुछ शुभ नाम व उनके अर्थ।