फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Born Baby Names: नवरात्रि पर हुआ है बेटे का जन्म? रखें देवी मां से जुड़े ये 10 सबसे सुंदर नाम

Tue, 23 Sep 2025 04:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Navratri Born Baby Boy Names 2025: इन नामों का चयन नवरात्रि के माहौल में न सिर्फ धार्मिक बल्कि सकारात्मक ऊर्जा से भी भर देता है। आइए जानते हैं नवरात्रि में जन्मे बेटे के लिए कुछ शुभ नाम व उनके अर्थ।
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि पर जन्मे बेटे के नाम - फोटो : adobe stock
Navratri Born Baby Boy Names 2025: नवरात्रि का समय मां दुर्गा के नौ रूपों की साधना का पर्व है। माना जाता है कि इस पावन समय में जन्म लेने वाले शिशु को देवी का विशेष आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में यदि किसी घर में नवरात्रि के बीच बेटे का जन्म हुआ है, तो उसका नाम चुनते समय देवी के नामों, शक्ति से जुड़े शब्दों और आध्यात्मिकता का ध्यान रखना शुभ होता है। 

नवरात्रि के 9 दिनों के मध्य जन्म लेने वाली बेटियों के लिए दुर्गा मां के अनेक स्वरूपों के नाम रख सकते हैं लेकिन अगर घर पर बेटा जन्मा हो तो देवी से जुड़े ऐसे कौन से नाम दें, जो देवी मां से जुड़े और सशक्त हों। यहां बेटों के लिए मां दुर्गा से जुड़े पावन और शक्ति आधारित नाम दिए जा रहे हैं। इन नामों का चयन नवरात्रि के माहौल में न सिर्फ धार्मिक बल्कि सकारात्मक ऊर्जा से भी भर देता है। आइए जानते हैं नवरात्रि में जन्मे बेटे के लिए कुछ शुभ नाम व उनके अर्थ।
विज्ञापन

2 of 6
baby boy - फोटो : adobe stock
शौर्य

शौर्य शब्द वीरता और साहस का प्रतीक है। नव दुर्गा को शक्ति, साहस और निडरता का प्रतीक माना जाता है, बेटे के लिए ये नाम मां के आशीर्वाद की तरह होगा।

आरव

देवी जगत माता हैं और उनका स्वरूप सौम्य व शांत होता है। बेटे का नाम भी शांत और सौम्य स्वभाव वाले शब्द पर रखें। आरव नाम का अर्थ यही होता है।
विज्ञापन

3 of 6
बेटे का नाम - फोटो : Adobe
अद्विक

नवरात्रि के पावन मौके पर जन्मे बेटे को अद्विक नाम दें। अद्विक का अर्थ है अद्वितीय, यानी जो सबसे अलग हो।

आदित्य

लड़के का नाम आदित्य रखा जा सकता है। आदित्य सूर्य देव के अनेक नामों में से एक नाम है। आदित्य का अर्थ ऊर्जा के प्रतीक से है और माता दुर्गा ऊर्जा का केंद्र हैं।

4 of 6
विहान नाम का अर्थ - फोटो : Adobe stock
विहान

विहान नाम का मतलब सुबह की पहली किरण से है। विहान नई शुरुआत को भी कहते हैं। बेटे का विहान नाम रखा जा सकता है। 


ओजस्व

मां दुर्गा के तरह तेजस्वी और ऊर्जावान बेटा चाहते हैं तो उसका नाम ओजस्व रखें। नाम का असर व्यक्तित्व पर रहता है। बेटे के लिए ओजस्व नाम काफी सुंदर अर्थ वाला है।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe
अन्वेष

बेटे के लिए नया और धार्मिक नाम तलाश रहे हैं तो अन्वेष नाम बेहतरीन है। अन्वेष का अर्थ है खोज करने वाला या जिज्ञासु।


त्रिनयन

लड़के के लिए त्रिनयन नाम भी आकर्षक और सुंदर अर्थ वाला है। त्रिनयन यानी तीन नेत्रों वाला। भगवान शिव के तीन नेत्र थे। ये नाम शिव जी से प्रेरित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भगवान शिव से संबंधित नाम - फोटो : Adobe
शिवांश

नवरात्रि पर जन्मे बेटे को शिवांश नाम दिया जा सकता है। शिवांश का अर्थ है भगवान शिव का अंश। आदिशक्ति भगवान शिव से संबंधित हैं। इसलिए बेटे का नाम भगवान शिव के नाम पर रखकर माता को प्रसन्न कर सकते हैं।

आरुष

सूर्य की पहली किरण कोो आरुष कहते हैं। बेटे के लिए अ अक्षर से ये नाम आज के युग का है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें