Nag Panchami 2026: इस बार 17 अगस्त, सोमवार को नाग पंचमी मनाई जा रही है। ऐसे में अपने दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों और करीबियों को इस त्योहार की बधाई अवश्य दें।
Nag Panchami Wishes: नाग पंचमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाती है और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली तथा जीवन में शांति की कामना की जाती है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 17 अगस्त 2026, सोमवार को मनाया जाएगा।
सावन माह में आने वाला यह पावन पर्व श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर होता है। नाग पंचमी के दिन लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं और नाग देवता को दूध, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं। इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें नाग पंचमी की बधाई दे सकते हैं।
यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं नाग पंचमी के कुछ खास और दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, जिन्हें आप WhatsApp, Facebook और अन्य सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : AI
नाग देवता का आशीर्वाद मिले अपार,
खुशियों से भर जाए आपका संसार।
हर मनोकामना हो आपकी पूरी,
नाग पंचमी की शुभकामनाएं दिल से हमारी।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 7
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : AI
भोलेनाथ के गले का हार हैं नाग देवता,
भक्तों के जीवन का आधार हैं नाग देवता।
दूर करें जीवन से हर संकट और दुख,
नाग पंचमी लाए आपके घर ढेरों सुख।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
4 of 7
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : AI
सावन का पावन त्योहार आया है,
नाग देवता का आशीष साथ लाया है।
खुशियों से महके आपका परिवार,
नाग पंचमी की शुभकामनाएं हजार।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 7
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : AI
मन में श्रद्धा, दिल में विश्वास रहे,
नाग देवता का सदा आशीर्वाद रहे।
दूर हों जीवन के सारे गम,
नाग पंचमी की बधाई दें हम।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 7
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : AI
सावन की रिमझिम बरसे फुहार,
नाग देवता करें खुशियों की बौछार।
हर सपना आपका साकार हो,
नाग पंचमी का पर्व खुशियों से सराबोर हो।