फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल के रिलेशनशिप के बाद इस फुटबॉल खिलाड़ी से अलग हुई ये मशहूर गायिका

Wed, 04 Sep 2019 12:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
सिंगर नादिन - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर आयरिश गायिका नादिन कोयल के अपने ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने की बात कही जा रही है। नादिन, अमेरिका के फुटबॉल स्टार जेसम बेल से 11 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अब अलग हो गई हैं। नादिन और जेसम साल 2008 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जेसम की मुलाकात नादिन से उस वक्त हुई थी जब वह अमेरिका में काम कर रही थीं। साल 2010 में दोनों की इंगेजमेंट हुई थी। लेकिन एक साल बाद ही दोनों के बीच दूरी बढ़ गई थी। साल 2014 में नादिन ने बेटी को जन्म दिया। इसी साल फिर से जेसम बेल ने नादिन को प्रपोज किया। अब कहा जा रहा है कि इन दोनों का रिलेशनशिप खत्म हो गया है। हालांकि, एक म्यूजिक सोर्स का कहना है कि दोनों ही एक-दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 3
नादिन और जेसम बेल - फोटो : सोशल मीडिया
यह भी कहा जा रहा है कि नादिन और जेसम ने कभी शादी की ही नहीं की थी। वो दोनों ही एक अच्छे दोस्त की तरह साथ रह रहे थे। हालांकि, ब्रेकअप की अफवाहों से एक महीने पहले ही नादिन ने जेसम को अपना पति बताया था। नादिन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें खाना बनाना बेहद पसंद है। इस इंटरव्यू में उन्होंने जेसम को पति के तौर पर संबोधित किया था। उनका कहना था कि उन्हें अपने पति जेसम और बेटी के साथ हैंग आउट करना पसंद करती है। हम बहुत ही करीबी परिवार हैं। नादिन आयरिश कैथोलिक परिवार से आती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
नादिन और जेसम बेल - फोटो : सोशल मीडिया
34 साल की नादिन की पांच साल की बेटी है। रिलेशनशिप से अलग होने के बारे में नादिन ने एक बार कहा था कि वह उस वक्त शादी के लिए काफी यंग थी। उन्होंने कहा कि जब वह जेसम से मिली थी तो 23 साल की थीं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने जेसम से इंगेजमेंट की तो वह सिर्फ 25 साल की थी और शादी नहीं करना चाहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें