आजकल का जमाना इंटरनेट का है। सारे काम यहां तक कि शादियां भी लोग इंटरनेट पर ढूंढ कर रहे हैं। अब पहले की तरह किसी रिश्तेदार के शादी का रिश्ता लेकर आने का कोई इंतजार नहीं करता है। लेकिन इस फास्ट रिलेशनशिप के समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भले ही आप उसे कितना ही पसंद करने लगी हों और लंबे समय से रिलेशनशिप में हो। लेकिन बात जब शादी की बात आती है तो बाद में पछताने से अच्छा है कि पहले ही इन बातों को जान लें। आइए जानें कि ऑनलाइन पार्टनर से शादी करने के पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।