भारत में भले ही कई जाति और धर्मों के लोग एक साथ रहते हों लेकिन जब कभी सीमा पर किसी जवान के खून की एक बूंद भी गिरती है तो देशवासियों का खून खौल उठता है। दो दिन पहले ही पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरा देश शोक की लहर में डूब गया है। ऐसे में रिलायंस फाउंडेशन के मालिक मुकेश अंबानी ने भी इस आतंकी हमले के खिलाफ शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति पूरी कृतज्ञता दिखाते हुए उनके बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी नौकरी की पूरी जिम्मेदारी लेने की घोषणा कर दी है।