फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल बड़े एक्टर को डेट कर रही ये हीरोइन, बिना शादी के रहती है साथ

Thu, 25 Jul 2019 02:19 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mugdha godse - फोटो : facebook
मॉडलिंग की दुनिया में धमाल मचाने के बाद फिल्म 'फैशन' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मुग्धा ने अपनी पहली फिल्म से ही लोगों का दिल जीत लिया था। 26 जुलाई 1986 को जन्मीं मुग्धा साल 2002 में मिस ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल की विजेता रही थीं। साल 2004 में वह मिस इंडिया सेमी फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
mugdha godse - फोटो : instagram
फिल्मों और मॉडलिंग के अलावा मुग्धा अपने रिलेशनशिप की वजह से भी खूब सुर्खियों में रही हैं। मुग्धा का नाम रनबीर शौरी, मधुर भंडारकर और राहुल देव के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल मुग्धा अपने से 18 साल बड़े राहुल के साथ लिव इन में रहती हैं। आइए जानते हैं मुग्धा और राहुल देव की लवस्टोरी के बारे में...
 
विज्ञापन

3 of 6
mugdha godse - फोटो : instagram
मुग्धा ने करीब चार साल पहले राहुल के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। राहुल एक बच्चे के पिता हैं। उनकी पहली पत्नी इस दुनिया में नहीं है। दस साल पहले जब राहुल की पत्नी की कैंसर से मौत हुई थी तो वह मानते थे कि कोई भी उनकी जिंदगी में पत्नी रीना की जगह नहीं ले सकता। अपने बेटे सिद्धार्थ को मां और पिता दोनों का प्यार देने वाले राहुल ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें फिर से प्यार होगा, लेकिन 6 साल पहले उनकी जिंदगी में मुग्धा की एंट्री हुई और वह एक बार फिर प्यार कर बैठे।
 

4 of 6
मुग्धा गोडसे - फोटो : सोशल मीडिया
मुग्धा और राहुल साल 2013 में पहली बार अपने एक कॉमन फ्रेंड की शादी में मिले थे। शादी के फंक्शन्स के बीच दोनों एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट हो गए। उसी बीच राहुल अपने गुरु से भी मिलने गए और वहां जाकर उन्हें मालूम हुआ की मुग्धा भी उन्हीं गुरु को फॉलो करती हैं। इस बात ने दोनों के बॉन्ड को और मजबूत बनाने का काम किया।
 
विज्ञापन

5 of 6
राहुल देव और मुग्धा गोडसे - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में राहुल ने बताया था- हमारे लक्ष्य के साथ-साथ गुरु भी एक थे जिससे हमें एक दूसरे को समझने में मदद हुई और मुझे यह बात समझ आई कि जिंदगी हमें कई मौके देती है। वहीं मुग्धा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- राहुल एक ऐसे इंसान हैं जिनपर मैं भरोसा कर सकती हूं। वो मेरे लिए एक दोस्त से ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mugdha godse - फोटो : instagram
राहुल ने यह भी बताया था कि मुग्धा को उनके बेटे ने स्वीकार कर लिया है। ये कपल हर पार्टी और इवेंट में साथ नजर आता है। दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट से आपको इनकी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग का अंदाजा हो जाएगा। दोनों एक दूसरे के साथ परफेक्ट कपल लगते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें