फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2019: इस खास मौके पर ये 4 टिप्स अपनाकर सास के आ जाएंगी और करीब

Fri, 10 May 2019 08:43 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
12 मई को दुनिया भर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर मां को खुश करने के लिए बेटे तरह-तरह की कोशिशे करते हैं। उसी तरह अगर आप भी अपने पति की मां यानी सास को खुश करना चाहती हैं तो ये आपके लिए सबसे बढ़िया मौका है। ऐसा चाहती हैं कि आपका और सासू मां के बीच का रिश्ता मां-बेटी की तरह हो तो ये टिप्स अपनाइए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जी मां जी
ये शब्द हर सास सुनना चाहती है। हर सास को अज्ञाकारी बहु की ख्वाहिश होती है। इसलिए अगर आप अपनी सास की किसी बात से सहमत नहीं हैं तो तुरंत ना न कहें। बल्कि सही समय देखकर मुद्दे पर बात करें, उनसे विचार करें। सबके सामने उनकी हर बात में हां में हां मिला दीजिए। बाद में अकेले अगर कुछ असहमति है तो प्यार से डिस्कस करिए।
विज्ञापन

3 of 5
बात करना बंद ना करें
सास से चाहे कितनी भी लड़ाई क्यों ना हो उनसे बात करना बंद ना करें। खासकर लड़ाई जब हो तो और ज्यादा बात करें ताकि वह भी आपसे बात कर सकें। किसी भी रिश्ते में कम्यूनिकेशन गैप सबसे बड़ी दिक्कत होती है इससे अगर आप बची रहेंगी तो सास बहू का रिश्ता अच्छे से चलता रहेगा।

4 of 5
डेट पर ले जाएं
वैसे तो हर कोई पति या बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाता है। लेकिन अगर सास को इंप्रेस करना है तो उन्हें भी डेट पर लेकर जाएं। रेस्टोरेंट में उनके पसंद का खाना ऑर्डर करें। उनके साथ शॉपिंग करें। उनको उनके पुरानी दोस्तों के घर पर ले जाएं और उन्हें सरप्राइज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आप वर्किंग वुमेन हैं या फिर आपका शेड्यूल बिजी रहता है फिर भी आप अपनी सास के लिए समय निकालें। उनके लिए वक्त निकालें, खास बात, उनकी उम्र के बारे में सोचें फिर फैसला करना सीखें। आप जल्द ही उनकी चहेती बन जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें