बच्चे चाहे कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं अपनी मम्मी के लिए वो हमेशा छोटे ही बने रहते हैं। हर मां का अपने बच्चे के साथ बहुत ही खट्टा-मीठा रिश्ता होता है। जिसमें मां की डांट पड़ने के बाद भी उनके लिए गुस्से की जगह प्यार और बढ़ता रहता है। आइए इस मदर्स डे पर जानते हैं हर मां की पसंदीदा वो 5 बातें जो अक्सर वो अपने बच्चों को सुनाती रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 8
कैसा रहा दिन
बच्चे के घर आते ही हर मम्मी उनसे ये कॉमन सवाल जरूर करती हैं कि, कैसा रहा तुम्हारा दिन, लंच किया या नहीं, फास्ट फूड की जगह घर का बना खाना क्यों नहीं ले जाते तुम। क्यों आपकी मम्मी भी करती हैं न आपसे ये टेढ़े-मेढ़े सवाल। उनके इन सवालों और डांट में भी कितना प्यार छिपा होता है...
विज्ञापन
3 of 8
ये कपड़े पहनकर जाओगे बाहर
जब कभी आप अपनी मम्मी से कहते हैं कि आप बाहर अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो मम्मी का पहला सवाल होता है...अरे यह पहनकर जाओगे तुम बाहर...जल्दी चेंज करो अपने कपड़े।
4 of 8
राज निकलवाने के लिए जब बन जाती हैं आपकी फ्रेंड
मम्मी को जब भी अपने बच्चों से कोई बात निकलवानी होती हैं तो झट से उन्हें अपनी फेवरेट लाइन बोलती हैं...बेटा मैं तो तुम्हारी दोस्त हूं न...मुझसे तुम कोई भी बात शेयर कर सकते हो। हम भी इस दौर से गुजर चुके हैं। क्यों आपके साथ भी होता है न कुछ-कुछ ऐसा।
विज्ञापन
5 of 8
शॉपिंग के लिए हमेशा ना
जब कभी आप मम्मी से पूछते हैं कि आप शॉपिंग पर जा सकते हैं तो मम्मी हमेशा यह कहकर मना कर देती हैं कि अभी पिछले हफ्ते ही तो की थी शॉपिंग। तुम्हारी पूूरी अलमारी भरी पड़ी है कपड़ों से...कितने कपड़े चाहिए तुम्हें, कोई जरूरत नहीं है शॉपिंग की। आइए देखते हैं 'Pop Xo' के इस वीडियो को जो मां की हर ट्रिक का पर्दाफाश करता है।
विज्ञापन
6 of 8
अपना खाना सिर्फ खुद खाना दूसरों को मत खिला देना
हर मम्मी को लगता है कि उसका बेटा या बेटी बहुत कमजोर है इसलिए वो अपने बच्चों को समय-समय पर यह हिदायत देती रहती हैं कि वो अपना खाना खुद खाएं दूसरों को न बांट दे।
विज्ञापन
7 of 8
अपने पति के साथ जाना, जहां जाना है
यह लाइन हर मम्मी की लगता है फेवरेट लाइन होती है। कहीं भी घूमने के लिए परमिशन मांगों झट से बालती हैं अपने जीवनसाथी के साथ जाना, जहां जाना है। दोस्तों के साथ ज्यादा घूमना फिरना ठीक नहीं।
फोन को लेकर डांटना
मम्मी फोन पर दोस्तों से बात करने को लेकर अक्सर अपने बच्चों को डांटती रहती हैं। सारा टाइम फोन पर लगे रहते हो...कोई काम नहीं है तुम्हारे पास बस गप्पे मारने के अलावा...घर के काम में कभी कोई इंटरेस्ट नहीं है । बस टाइम खराब करते रहते हो।