Mother Teresa Quotes In Hindi: मदर टेरेसा को ममता की मूरत माना जाता है। उनके नाम में ही मां शब्द जुड़ा है। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था। उनकी जयंती उन सभी को समर्पित है, जो गरीबों, बेसहाराओं और लाचारों की मदद करते हैं। मदर टेरेसा कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया था। उन्होंने कई देशों की यात्रा की। अल्बानिया से आयरलैंड तक गईं। 1929 में मदर टेरेसा पहली बार भारत आईं। यहां उन्होंने भारतीयों की मदद में अपना जीवन गुजार दिया। इसके बाद वह वापस नहीं गईं।
1948 को मदर टेरेसा को भारत की नागरिकता मिल गईं। 1980 में उन्हें मानव सेवा के लिए उन्हें अभूतपूर्व योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 17 अक्तूबर 1979 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया। मदर टेरेसा ने बेसहारा, गरीब, लाचार लोगों की मदद के साथ ही हर किसी को नेक संदेश दिए। उनके अनमोल वचन आपके जीवन में धैर्य, आत्मनियंत्रण और प्रेम लाते हैं। जयंती के मौके पर पढ़ें मदर टेरेसा के अनमोल विचार।