फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Dating Tips: बारिश में डेट पर जाने से पहले जान लें ये बातें, वरना रोमांस की जगह होगी शर्मिंदगी

Mon, 14 Jul 2025 10:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Monsoon Dating Tips: चाहें पहली डेट हो या कई बार मिल चुके हों, मानसून की एक छोटी सी तैयारी आपकी मुलाकात को यादगार बना सकती है। इसलिए अगर आप भी बारिश में डेट पर जाने की सोच रहे हैं, तो ये 5 जरूरी बातें ज़रूर ध्यान रखें।
विज्ञापन
1 of 6
मानसून में डेट पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Monsoon Dating Tips: बारिश का मौसम प्यार और रोमांस के लिए सबसे प्यारा मौसम माना जाता है। कितना अच्छा हो न कि हल्की-हल्की फुहारें, भीगी हवा और चाय की चुस्की के साथ एक खास शख्स का साथ.मिल जाए। लेकिन ये रोमांटिक सीन तभी खूबसूरत लगता है जब आप थोड़ा तैयार होकर जाएं। वरना बारिश की गड़बड़ी और कपड़ों की झिझक रोमांस को शर्मिंदगी में बदल सकती है। चाहें पहली डेट हो या कई बार मिल चुके हों, मानसून की एक छोटी सी तैयारी आपकी मुलाकात को यादगार बना सकती है। इसलिए अगर आप भी बारिश में डेट पर जाने की सोच रहे हैं, तो ये 5 जरूरी बातें ज़रूर ध्यान रखें।

विज्ञापन

2 of 6
डेट पर जाने से पहले जानें ये 5 मानसूनी टिप्स - फोटो : adobe
डेट पर जाने से पहले जानें ये 5 मानसूनी टिप्स


सही कपड़ों चुनें 

बारिश में भारी और ट्रांसपेरेंट कपड़े पहनना ठीक नहीं होता है। हल्के रंगों और कॉटन के बजाय सिंथेटिक या जल्दी सूखने वाले फैब्रिक चुनें। लड़कियों के लिए पलाज़ो या लॉन्ग कुर्ती और लड़कों के लिए ट्राउजर या नायलॉन जींस बेहतर रहेगी।
विज्ञापन

3 of 6
वॉटरप्रूफ फुटवियर पहनें - फोटो : instagram
वॉटरप्रूफ फुटवियर पहनें
 
बारिश में रोमांस तभी रहेगा जब आप फिसलेंगे नहीं। चमड़े के जूते या हील्स की जगह फ्लैट्स, स्नीकर्स या रबर सैंडल्स पहनें। बारिश में ये पहनने में सहज और आरामदायक होते हैं। 

4 of 6
छाता या रेनकोट न भूलें - फोटो : Adobe Stock
छाता या रेनकोट न भूलें

कभी भी "बस हल्की बारिश है" सोचकर घर से न निकलें। एक स्टाइलिश छाता या कॉम्पैक्ट रेनकोट साथ रखें।ये आपको भी बचाएगा और रोमांटिक पल भी बना सकता है!
विज्ञापन

5 of 6
डेट के लिए सही जगह - फोटो : Adobe stock
डेट के लिए सही जगह

खुली छत या सड़क किनारे कैफे मानसून में रोमांटिक जरूर लगते हैं, लेकिन अचानक आई तेज बारिश से मूड बिगड़ सकता है। इसलिए ऐसी जगह चुनें जो बारिश प्रूफ और कम भीड़ वाली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जरूरी सामान - फोटो : Adobe stock
जरूरी सामान

बररसात में जब भी बाहर निकलें तो टिशू और परफ्यूम जरूर साथ रखें। नमी और पसीने की वजह से अक्सर चेहरे और बॉडी से बदबू आने लगती है। डेट से पहले हल्का परफ्यूम और वेट वाइप्स रखना समझदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें