फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modern Dating Terms : प्यार तो है लेकिन कमिटमेंट नहीं चाहता साथी, क्या है डेटिंग के आधुनिक नाम

Wed, 23 Apr 2025 05:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्डन डेटिंग कल्चर को बेहतर तरीके से समझने के लिए कुछ टर्म्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। रिलेशनशिप की दुनिया से जुड़े नए टर्म्स को समझने के लिए यहां कुछ मशहूर Modern Dating Terms दिए जा रहे हैं जो आपके काम आएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
couple - फोटो : Adobe
Modern Dating Terms With Meaning: आधुनिक दौर में रिश्तों की परिभाषा बदलने लगी है। युवा पीढ़ी के बीच डेटिंग अब पहले जैसी नहीं रही। इस दौर में प्यार, कमिटमेंट और रिश्ते के बीच एक नई भाषा और कई नए ट्रेंड सामने आए हैं, जो डेटिंग के आधुनिक टर्म के तौर पर प्रसिद्ध हो रहे हैं। अगर आप या आपके करीबी डेटिंग की दुनिया में हैं, तो इन टर्म्स को जानना बेहद जरूरी है ताकि रिश्तों को बेहतर समझा और संभाला जा सके। मार्डन डेटिंग कल्चर को बेहतर तरीके से समझने के लिए कुछ टर्म्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। रिलेशनशिप की दुनिया से जुड़े नए टर्म्स को समझने के लिए यहां कुछ मशहूर Modern Dating Terms दिए जा रहे हैं जो आपके काम आएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सिचुएशनशिप - फोटो : Adobe
सिचुएशनशिप

ये वो रिश्ता होता है जिसमें दो लोग एक-दूसरे के साथ होते हैं, लेकिन उनके रिश्ते की कोई ठोस परिभाषा नहीं होती। प्यार है, साथ है, लेकिन कोई कमिटमेंट नहीं। यह दोस्ती और रिलेशनशिप के बीच का एक कन्फ्यूजन वाला स्टेज होता है। जैसे,

"हम साथ रहते हैं, बातें करते हैं, लेकिन हमने कभी रिलेशनशिप की बात नहीं की।"

कैज़ुअल डेटिंग 

इसमें लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, डेट पर जाते हैं, लेकिन बिना किसी गंभीर भविष्य की उम्मीद के। ये सिर्फ वर्तमान का आनंद लेने वाला रिश्ता होता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
फ्लीटिंग  - फोटो : Adobe Stock
बेनचिंग

जब कोई व्यक्ति किसी को पूरी तरह रिजेक्ट नहीं करता, लेकिन एक साइड लाइन पर रखकर, जरूरत पड़ने पर ध्यान देता है तो उसे ‘बेंचिंग’ कहते हैं। जैसे, खेल में खिलाड़ी को बेंच पर बैठाया जाता है।

फ्लीटिंग 

जब कोई सिर्फ टाइम पास के लिए किसी के साथ रिलेशनशिप में आता है, तो इस स्थिति को फ्लीटिंग कहा जाता है।
 

4 of 6
गॉस्टिंग  - फोटो : Adobe Stock
गॉस्टिंग 

जब कोई इंसान अचानक बिना कुछ बताए गायब हो जाए। उससे फोन, मैसेज सब पर बात बंद हो जाए,तो ये गाॅस्टिंग कहलाता है। यह काफी आम हो गया है और बहुत से लोग इस व्यवहार से भावनात्मक रूप से आहत होते हैं।
 
ज़ॉम्बिइंग 

अगर कोई व्यक्ति, जिसने आपको पहले घोस्ट कर दिया था, अचानक महीनों या सालों बाद वापस आकर मैसेज या कॉल करने लगे, तो इसे ज़ॉम्बिइंग कहा जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
कर्फ़्यूइंग - फोटो : Adobe Stock
पॉकेटिंग 

जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को अपने परिवार या दोस्तों से छुपाकर रखता है और कभी अपने सोशल सर्कल में इंट्रोड्यूस नहीं करता, तो इसे पॉकेटिंग कहते हैं। यह रिलेशनशिप में कमिटमेंट की कमी दिखाता है।

कर्फ़्यूइंग

जब आपका पार्टनर आपको एक तय समय के बाद रिप्लाई करना बंद कर देता है और हर दिन एक ही पैटर्न फॉलो करता है, तो इसे कर्फ्यूइंग कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑर्बिटिंग  - फोटो : Adobe Stock
ऑर्बिटिंग 

ब्रेकअप के बाद अगर एक्स-पार्टनर सोशल मीडिया पर आपसे जुड़ा रहता है, तो इसे ऑर्बिटिंग कहते हैं। ऐसे में व्यक्ति अपने एक्स के जीवन की अपडेट सोशल मीडिया से लेता रहता है, लेकिन कभी बातचीत नहीं करता।

फोमो डेटिंग

इसमें लोग सिर्फ इसलिए डेटिंग करते हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि वो कुछ मिस कर रहे हैं। यह असली भावनाओं से ज्यादा ट्रेंड और दबाव से प्रेरित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें