Mithun Rashi Baby Name: हिंदू ज्योतिष के अनुसार, बच्चे का नाम उसकी जन्म राशि के अनुसार रखा जाए तो यह उसके भविष्य के लिए शुभ माना जाता है। राशि के अनुसार नाम रखते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि नाम अर्थपूर्ण होने के साथ ही उच्चारण सरल व मधुर हो। नाम का मतलब सकारात्मक हो। अगर आपके घर बेटे का जन्म हुआ है और उसकी राशि 'मिथुन' है, तो हम यहां लड़कों के कुछ बेहद अर्थपूर्ण और ट्रेंडी नाम दिए जा रहे हैं, जो न सिर्फ शुभ हैं बल्कि आधुनिक भी लगते हैं।
मिथुन राशि के लिए शुभ अक्षर कौन से होते हैं?
मिथुन राशि वालों के नाम "का, की, कु, घ, छ, ह" अक्षर से रख सकते हैं। मइन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम बच्चों के व्यक्तित्व को निखारते हैं और उनके जीवन में शुभता लाते हैं। आजकल माता-पिता यूनिक नाम की तलाश में रहते हैं, तो आप इन अक्षरों से शुरू होने वाले थोड़े अलग लेकिन आकर्षक नाम भी रख सकते हैं।