रिश्ता भले ही बेहद छोटा शब्द है, लेकिन इस रिश्ते को निभाने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। रिश्ता बिगड़ने की सबसे पहली और खास वजह होती है रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमियां पैदा होना। ऐसे में हर हाल में इनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि ये दीमक की तरह होती हैं और आपके रिलेशनशिप को धीरे-धीरे खोखला कर देती है। इसलिए अगर आप भी गलतफहमियां पालते हैं, तो आपको ये आदत आज ही बदलने की जरूरत है। तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं, जिनसे आपको मदद मिल सकती है।