फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके बच्चों की परवरिश में काम आएंगे शाहिद की वाइफ मीरा राजपूत के पैरेंटिंग टिप्स

Sun, 17 Feb 2019 11:45 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mira rajput - फोटो : social media
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत शादी के समय से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शुरुआती दिनों में वे इस बात को लेकर चर्चा में थीं कि शाहिद से 13 साल छोटी उम्र की मीरा क्या वाइफ के रोल को ठीक से निभा पाएंगी? बहरहाल, बाद में शाहिद और मीरा अपनी बेटी मीशा को लेकर चर्चा में बने रहे, लेकिन अब मीरा दो बच्चों की मां हैं। मीरा कम उम्र में ही दो बच्चों की मां बन चुकी है और वे अपने बच्चों की परवरिश को  लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनसे यूजर्स पेरेंटिंग टिप्स पर सलाह करते नजर आते हैं। आइए जानते हैं मीरा कैसे दोनों बच्चों को संभालती हैं और क्या हैं उनकी पेरेंटिंग टिप्स। 
विज्ञापन

2 of 5
Mira Rajput - फोटो : social media
मीरा ने बताया की अक्सर महिलाएं जब मां बनने वाली होती हैं उस वक्त कई तरह की किताब पढ़ना शुरू कर देती हैं लेकिन मैंने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया मैं हमेशा अपने मां बड़ी बहन की बताई हुई बातों को माना और वही मेरे लिए फायदेमंद भी रहा। मीरा कहती हैं कि मां बनने वाली महिलाओं को कभी भी किसी तरह का स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए क्योंकि ऐसा करना उनके स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
mira rajput - फोटो : social media
मीरा के मुताबिक प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि 6 महीने बाद वर्कआउट शुरू कर दें। या फिर योगा करना भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

4 of 5
shahid kapoor and mira rajput - फोटो : social media
प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को तेजी से हेयरफॉल होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं। 6 महीने बाद सबकुछ नॉर्मल हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor and mira rajput - फोटो : social media
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की चीजों को खाने का मन करता है। कुछ लोगों को इंडियन फूड खाने का मन करता है, तो कुछ लोगों को चाइनीज खाने का मन करता है। ऐसे में आप कोशिश करें ज्याद से ज्यादा हेल्दी खना खाएं। आपके बच्चे के लिए भी फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें