अगर आपका बच्चा भी क्रिसमस डे पर गिफ्ट के इंतजार में है तो उसे कुछ खास तोहफे देकर खुश कर सकते हैं। इन तोहफों के लिए आपको जेब का बोझ बढ़ाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यहां बच्चों के लिए क्रिसमस डे के सस्ते गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Merry Christmas 2024 Gift Ideas: ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व क्रिसमस आने वाला है। साल का आखिरी त्योहार होने के कारण क्रिसमस डे को लेकर सभी लोग उत्साहित होते हैं। खासकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करने का तरीका अधिकतर लोगों को पसंद आता है। क्रिसमस पर लोग चर्च जाते हैं। ईश्वर की प्रार्थना करते हैं। घर पर क्रिसमस केक और लजीज पकवान बनाए जाते हैं। लोग अपने रिश्तेदार और दोस्तों के घर जाते हैं और क्रिसमस डे की पार्टी करते हैं। बच्चे को क्रिसमस को लेकर सबसे अधिक उत्साहित होते हैं। इसका एक कारण है तोहफे मिलना।
पारंपरिक तौर पर माना जाता है कि क्रिसमस की पूर्व संध्या को सांता क्लॉज आते हैं और बच्चों के लिए तोहफे छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में बच्चे इस उम्मीद के साथ क्रिसमस डे और सांता का इंतजार करते हैं कि उन्हें तोहफे मिलेंगे। तोहफों के लिए उत्साहित बच्चे की खुशी को दोगुना करने का जिम्मा माता-पिता के हाथ में होता है जो उनके लिए पसंदीदा तोहफे लाते हैं।
अगर आपका बच्चा भी क्रिसमस डे पर गिफ्ट के इंतजार में है तो उसे कुछ खास तोहफे देकर खुश कर सकते हैं। इन तोहफों के लिए आपको जेब का बोझ बढ़ाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यहां बच्चों के लिए क्रिसमस डे के सस्ते गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बार्बी टाॅय
- फोटो : instagram
पसंदीदा खिलौना
हर बच्चे को खिलौने पसंद होते हैं। अगर आपका बच्चा खिलौने खेलने की उम्र में है तो तोहफे में उसे टॉय देने में कोई हर्ज नहीं। अधिकतर बच्चियों को सॉफ्ट टॉय पसंद होते हैं, वहीं लड़के कार या अलग-अलग तरह के व्हीकल से खेलने का शौक रखते हैं। आप भी उनकी पसंद के अनुरूप खिलौने तोहफे में दे सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कलरिंग सेट
- फोटो : instagram
कलरिंग सेट
बच्चों को कलात्मक बनाने और उसे अच्छी एक्टिविटी में व्यस्त रखने के लिए कलरिंग सेट बेहतर विकल्प हो सकता है। तीन साल के बच्चों से लेकर 14-15 साल की आयु के बच्चे कलरिंग सेट को उत्साह के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बच्चे में रचनात्मकता आती है। फोकस बढ़ता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
4 of 5
बोर्ड गेम्स
- फोटो : instagram
बोर्ड गेम्स
बच्चों के लिए बोर्ड गेम्स बेहतर विकल्प हो सकता है। चेस,कैरम, लूडो या ऑल इन वन बोर्ड गेम क्रिसमस पर तोहफे में देकर बच्चे को खुश कर सकते हैं। इस तरह के गेम्स उनके दिमाग को तेज बनाते हैं और याददाश्त बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।
अपने बच्चे को तोहफे में पजल गेम्स दे सकते हैं। नेम पजल, वर्ड पजल, शेप मैचिंग, ऑब्जेक्ट बिल्डर समेत कई तरह के गेम्स बाजार में उपलब्ध हैं। इस तरह के गेम्स बच्चे में प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल को डेवलप करती है।