फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच राशि वाले पति होते हैं सबसे ज्यादा रोमांटिक

Sun, 21 Jan 2018 02:19 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
couple
कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)
कुंभ राशि वाले लड़के भी अच्छे हसबेंड मटेरियल होते हैं। वे अपने पत्नियों को परेशान नहीं करते। वह आर्थिक रूप से भी आपकी मदद करते हैं। लेकिन ज्यादातर वह अपनी दुनिया में ही मगन रहते हैं। जिन महिलाओं के पति की राशि कुंभ होती है उन्हें सब्र और मजबूती से पेश आना होगा ताकि उनके पति का ज्यादा से ज्यादा फोकस घर के मामलों पर हो।
विज्ञापन

2 of 7
couple
वृष (20 अप्रैल-20 मई)
वृष राशि वाले पुरुष केयरिंग और भरोसेमंद पति होते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों की हर जरूरत पूरी करते हैं। वह कभी धोखा नहीं दते ना निराश करते हैं। जब तक आप उन्हें ना उकसाएं, वह शांत रहते हैं। ऐसे पुरुषों को काबू में करना भी आसान होता है। वृष राशि वाले पति ज्यादा डिमांडिंग भी नहीं होते। 
विज्ञापन

3 of 7
Couple
कर्क (21 जून-22 जुलाई) 
कर्क राशि वाले पुरुष बुद्धिमान, दयालु और प्यारे होते हैं। उन्हें परिवार का ख्याल रखना, उनकी जरूरतों का ख्याल रखना बखूबी आता है। वह पत्नियों को गिफ्ट्स देकर खुश रखना भी जानते हैं। हालांकि, यह सिर्फ दिखावा होता है। वह जब अपने असली बर्ताव पर आते हैं तो हर चीज बदल जाती है। वह अपने कंफर्ट जोन में जाते ही 'काउच पोटैटो' यानी आलसी बन जाते हैं। 

4 of 7
Couple
सिंह (23 जुलाई-22 अगस्त)
सभी राशियों में सिंह राशि वाले पुरुष सबसे बढ़िया पति साबित होते हैं। हालांकि, वह खूबसूरत महिलाओं पर जल्दी फिदा हो जाते हैं। वह पिता की तरह अपनी पत्नी का ख्याल रखते हैं। फर्क बस इतना है कि आप उनकी पत्नी है, बेटी नहीं और यह बात आपको अपने पति तो बार-बार याद दिलानी पड़ेगी। जिन महिलाओं के पति सिंह राशि वाले होते हैं उन्हें गाहे-बगाहे अपने पति की तारीफ करते रहना चाहिए क्योंकि इस राशि वाले लोगों को अपनी तारीफें सुनना बहुत पसंद है। 
विज्ञापन

5 of 7
couple
तुला (23 सितंबर-22 अक्टूबर)
तुला राशि वाले पुरुष रोमांटिक होते हैं। शादी के सालों बाद भी रिश्ते में गर्माहट और प्यार बनाए रखना उन्हें बखूबी आता है। वह कभी पत्नियों को गुलाब देकर खुश करते हैं, तो कभी बेड-टी देकर सरप्राइज करते हैं। वह अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
कपल
धनु (22 नवंबर-दिसंबर 21)
धनु राशि वाले मर्द परफेक्ट हसबेंड साबित होते हैं। वे रोमांटिक भी होते हैं और प्रैक्टिकल भी। वह शानदार प्रेमी और ख्याल रखने वाले पिता होते हैं। हालांकि धनु राशि वाले पुरुषों के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह रिश्तों से बहुत जल्दी थक जाते हैं और नए साथी की तलाश में जुट जाते हैं। इस लिए पत्नियों को हमेशा कोशिश बरकरार रखनी चाहिए कि उनके रिश्ते में बोरियत ना आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपल
मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
मकर राशि वाले लड़कों को डेट करने वाली लड़कियां लकी होती हैं। ऐसे लड़कों के साथ वक्त गुजारना किसी सौभाग्य से कम नहीं। इस राशि वाले मर्द स्मार्ट, हैंडसम और चार्मिंग होते हैं। सबसे अहम बात यह है कि बुढ़ापे में भी वह अपना जलवा बरकरार रखते हैं। हालांकि इनकी सबसे बड़ी खामी यह है कि वे कभी शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें