अरेंज मैरेज का नाम आते ही सिर्फ लड़कियों को ही डर नहीं लगता बल्कि आजकल के समय में लड़कों के मन में भी कई तरह के डर घर कर जाते हैं। जानिए शादी से पहले लड़कों के दिल में उठने वाले सवालों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : onewed.com
शादी में समझौता
लड़कों के मन में सबसे ज्यादा डर लड़की का उसके घर में एडजस्ट करने का होता है। घर की परेशानियों को समझ पाना, हर बात पर कमियां निकालना, घरवालों की बातों को समझ पाएगी या नहीं जैसे ही कई सवाल शादी से पहले लड़कों को परेशान करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : letuspublish.com
घर की आर्थिक हालत
शादी के बाद लड़के को एक नए सदस्य की भी जिम्मेदारी उठानी होती है। इसलिए लड़के इस बात से डरते हैं कि क्या वह लड़की की ख्वाहिशों को पूरा कर पाएंगे या नहीं। वहीं अगर लड़की जॉब करने वाली हो तो लड़को में इस बात का सबसे ज्यादा डर होता है कि वह घर पर टाइम देगी या नहीं।
4 of 5
विचारों में भेद
अलग अलग नेचर होने के कारण मतभेद होना आम बात है। लड़को को इस बात का भी डर रहता है कि अगर मतभेद हो जाएं तो वह घर पर अपना गुस्सा ना निकाले या अपने परिवार में लड़के के घरवालों की बुराई न करे।
लड़कों में इस बात का सबसे ज्यादा डर होता है कि जिस लड़की से उसकी शादी हो रही है उसका अतीत कैसा रहा है? ऐसा इसलिए कहीं लड़की बेमन से परिवार के दबाव में शादी न कर रही हो, या फिर शादी के बाद भी वह उसे न भुला पाए। इस कारण अक्सर नई शादियों में दरार आ जाती है।