हर रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है। ऐसे में अगर आप किसी से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और वो आपको धोखा दे दे तो आपको बुरा लगना लाजमी है। इसलिए हमेशा अगर आप किसी से प्यार भी करते हैं तो अपनी आंखे खुली रखनी चाहिए। कभी भी किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
क्या आप जानते हैं एक सफल रिलेशनशिप के लिए हमारी राशियों की भी अहम भूमिका होती है। जैसे कुछ राशि के लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है, वहीं किसी में कलाकार के गुण होते हैं। कुछ प्यार निभाने में अच्छे होते हैं, तो वहीं कुछ राशि के लोग प्यार में धोखेबाज होते हैं। अगर आप भी किसी के साथ रिलेशनशिप में आने के बारे में सोच रही हैं तो इन राशियों के लड़को से रिश्ता जोड़ने से पहले एक बार जरूर सोच लें...
विज्ञापन
2 of 6
couple
- फोटो : Kegel VN
मिथुन राशि
अक्सर इस राशि के लोग दिल फेंक और जिज्ञासु माने जाते हैं। अपनी बातों से किसी को कैसे इंप्रेस करना है ये लोग बखूबी जानते हैं। इस राशि वाले लोग अपनी बातों से दूसरों को आसानी से बेवकूफ बना देते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
बेलग्रेड की जोड़ी
सिंह राशि
इस राशि के लोगों की विशेषता होती है कि ये प्यार में बिल्कुल परफेक्ट होते हैं और भविष्य में अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। खास बात यह है कि अगर इस राशि के लोग अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं हैं तो वो दूसरे की परवाह किए बिना उस रिश्ते से बाहर निकल आते हैं।
4 of 6
couple
मीन राशि
मीन राशि के लोग बहुत स्वार्थी होते हैं। इनके लिए अपनी भावनाएं ज्यादा मत्वपूर्ण होती हैं। मीन राशि के लोग अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीद रखते हैं जिस वजह से इनके रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
couple
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग स्वभाव से काफी चालाक होते हैं। इन लोगों को समझना हर किसी के लिए आसान नहीं। ये अपनी बातों को मन में रखते हैं। इनके मन से बात निकलवाना नामुमकिन है। ये प्यार में धोखा देने में माहिर होते हैं। अगर आप इस राशि के लड़के को डेट कर रही हैं तो थोड़ा संभलकर करें।
कुंभ राशि
इस राशि के लड़को को अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है। अगर आप इन्हें अपने अनुसार चलाने की कोशिश करेंगी तो वह इस रिश्ते को तोड़कर आगे निकल जाएंगे और आपको मालूम भी नहीं होगा। प्यार में धोखा देने में इस राशि के लोग सबसे आगे होते हैं।