फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मर्दों के शक्ल से पहचानिए की वो धोखा दे सकते हैं या नहीं

Tue, 23 Apr 2019 12:21 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐसे कई पुरुष होते हैं जो महिलाओं को धोखा देने की नियत रखते हैं। ऐसे में महिलाओं को इस तरह के पुरुषों को पहचानने में बहुत मुश्किल होती है। लेकिन अब इस रिसर्च के बाद नहीं होगी। दरअसल, अब पुरुषों का चेहरा बेवफाई की कहानी महिला के सामने बयां कर देगी। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि महलिाएं किसी पुरूष का चेहरा देखकर यह जान सकती है कि वह उन्हें धोखा देने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 6
शोधकर्ताओं ने 1500 लोगों पर यह रिसर्च किया है। इन लोगों को 189 व्यस्कों की तस्वीरें दिखाई गई, जिनमें 101 पुरुष व 88 महिलाओं की तस्वीरें थी। फोटो दिखाने से पहले ही उन लोगों से पूछ लिया गया था कि क्या उन्होंने कभी अपने पार्टनर को धोखा दिया है। अध्ययन में शामिल लोगों से यह कहा गया कि वह तस्वीरों को देखकर लोगों की 1 से 10 के बीच रैंकिंग करें। इस दौरान यह तय किया गया कि एक नंबर उस व्यक्ति को देना था जो कभी धोखा नहीं देगा और दस नंबर उसे देना था जो धोखा देगा। 
विज्ञापन

3 of 6
इस अध्ययन के दौरान पता चला कि औरत और आदमी दोनों ने ही पुरुषों के बारे में सही बताया। यानी कि धोखेबाज पुरुषों को पहचानने में दोनों सही निकले। जबकि महिलाओं की बेवफाई की संभावना का पुरुष अनुमान नहीं लगा सके। 

4 of 6
इसके अलावा 50 अलग-अलग संस्कृतियों के 70 फीसदी लोगों ने दूसरे के पार्टनर के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : getty images
शोधकर्ताओं ने बताया कि अध्ययन के परिणाम वैसे नहीं रहे जैसा उन्होंने सोचा था। मर्दों ने उस तरह के पुरुषों को पहचान लिया जो दूसरे के पार्टनर के साथ रिश्ते बना रहे थे। लेकिन जब बारी औरतों की आई तो पुरुष धोखा देने वाली महिलाओं को पहचान नहीं सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैज्ञानिकों ने पहली ही मुलाकात में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से लोगों को अगाह किया है। उन्होंने कहा भले ही चेहरे से पुरूष धोखा देने वाले प्रतीत हो सकते हैं लेकिन अभी भी सटीक आशंका का पता लगाना मुश्किल है। उनका कहना है कि अगर हम पहली मुलाकात में ही धोखेबाज को पहचानने की कोशिश करेंगे तो यह भारी गलती होगी इसलिए जल्दबाजी ना करेंं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें