फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष बताते नहीं लेकिन उन्हें बहुत पसंद आती हैं महिलाओं की ये बातें, हो जाते हैं फिदा

Wed, 16 Dec 2020 01:22 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महिलाओं की इन बातों से पुरुष बहुत जल्दी हो जाते हैं प्रभावित - फोटो : Social Media

पुरुष हर बात बोलकर नहीं बताते हैं जबकि महिलाएं इस मामले में बहुत अलग होती हैं। वे आसानी से बता देती हैं कि उनके मन में क्या बात है या उन्हें किस तरह के पुरुष पसंद आते हैं। पुरुष बोलकर बताते नहीं हैं, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि पुरुष किसी बात पर ध्यान नहीं देते हैं। वे भी इस विषय में सोचते हैं कि किस तरह का व्यवहार करने वाली लड़कियां उन्हें पसंद आती हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानते हैं कि किन बातों के बारे में पुरुष आसानी से कहते नहीं लेकिन सच तो यह है कि महिलाओं क इन बातों से वे बहुत जल्दी हो जाते हैं प्रभावित। 

विज्ञापन

2 of 5
आत्मनिर्भर लड़कियां अपने काम को खुद से करना जानती हैं - फोटो : Social media

आत्मनिर्भरता 
जो लड़कियां आत्मनिर्भर होती हैं, वे अन्य लड़कियों को तुलना में परिपक्व होती हैं। लड़के एक उम्र के बाद लड़कियों की इस बात से प्रभावित होने लगते हैं क्योंकि आत्मनिर्भर लड़कियां अपने काम को खुद से करना जानती हैं, वे अपने फैसले लेने में सक्षम होती हैं और वे हर काम जिम्मेदारी से करती हैं। ऐसी लड़कियों पर पुरुष आसानी से विश्वास कर पाते हैं। वे जानते हैं कि आगे चलकर इस तरह की महिलाएं उन्हें बिल्कुल भी बेवजह परेशान नहीं करेंगी। 

विज्ञापन

3 of 5
सकारात्मक लड़कियां पुरुषों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं - फोटो : social media

सकारात्मकता 
जो लड़कियां जीवन को सकारात्मक ढंग से देखती हैं, पुरुषों को वे लड़कियां खूब भाती हैं। सकारात्मक रवैये वाली लड़कियां पुरुषों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं, वे उन्हें कोई भी नई चीज करने के लिए रोकती नहीं हैं। पुरुष जब परेशान होते हैं, तो वे उनके साथ दुखी होने के बजाय उन्हें उस समस्या से बाहर निकालने के उपाय खोजती हैं। वे उनके जीवन को ऊर्जा एवं उत्साह से भर देती हैं। 

4 of 5
परिवार को अपना लेने का भाव हमेशा पुरुषों को प्रभावित करता है - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार को मानती हैं अपना
यदि कोई भी लड़की सामने वाले लड़के के परिवार को अपना परिवार मान लेती हैं। समय-समय पर उनकी खबर लेती हैं, ऐसी लड़कियों के प्रति लड़के हमेशा निष्ठावान रहते हैं। जिस तरह से लड़कियों के लिए उनका परिवार महत्व रखता है, उसी प्रकार लड़कों को भी अपने घर-परिवार से प्रेम होता है इसलिए लड़कियों के भीतर लड़के के परिवार के सदस्यों को अपना लेने का भाव हमेशा पुरुषों को प्रभावित करता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़कों को मुस्कुराने की वजह देती हैं - फोटो : social media
चंचलपन
जो लड़कियां हास्य को अपने जीवन में स्थान देती हैं, लड़कों को मुस्कुराने की वजह देती हैं, पुरुष ऐसी लड़कियों को भी मन ही मन पसंद करने लगते हैं। बहुत अधिक गंभीर स्वभाव वाली लड़कियां पुरुषों का दिल कभी भी उस तरह से नहीं जीत पाती हैं जिस तरीके से ये लड़कियां उन्हें बहुत कम समय में उन्हें अपना बना लेती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें