फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May Born Baby Names: मई महीने में जन्मे बच्चे के लिए अनोखे नाम, अर्थपूर्ण होने के साथ ही हैं आधुनिक भी

Mon, 28 Apr 2025 01:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

मई महीने में जन्मे बच्चों के लिए आप ऐसे नाम चुन सकते हैं जो न सिर्फ अर्थपूर्ण हों, बल्कि आधुनिक जीवनशैली में भी खूब जंचें।  
विज्ञापन
1 of 5
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe
May Born Baby Names : किसी व्यक्ति का नाम सिर्फ उसकी पहचान नहीं होती बल्कि उसके व्यक्तित्व और स्वभाव का आईना भी हो सकता है। प्राचीन समय से ही भारत में बच्चे का नाम उनके जन्म के समय, मौसम, तिथि और ग्रहों की स्थिति के आधार पर रखने की परंपरा रही है। आज भी बहुत से माता-पिता अपने बच्चों के नाम महीने या मौसम के अनुसार रखते हैं, जो उन्हें जीवन भर उनकी शुरुआत की याद दिलाता है। मई महीने में जन्मे बच्चों के लिए आप ऐसे नाम चुन सकते हैं जो न सिर्फ अर्थपूर्ण हों, बल्कि आधुनिक जीवनशैली में भी खूब जंचें।  

नाम का चयन करते समय ध्यान रखें कि नाम का अर्थ सकारात्मक और शुभ होना चाहिए। बच्चे का जो भी नाम रख रहे हों, उसका उच्चारण सरल और स्पष्ट हो ताकि बच्चे और लोग दोनों आसानी से बोल सकें। ऐसा नाम हो जो बच्चे की उम्र के साथ भी उपयुक्त लगे यानी वह बड़े होकर भी अपने नाम पर गर्व करे। परिवार की परंपराओं और बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नाम का चयन करें।


विज्ञापन

2 of 5
इस महीने जन्मे लड़कों के लिए नाम - फोटो : Adobe stock
मई महीने में जन्मे बच्चों के लिए नाम

लड़कों के लिए नाम

हृदान

माता पिता के लिए उनका बच्चा जिगर का टुकड़ा होता है। बेटे के नाम में भी नाम ऐसा ही हो। हृदान का मतलब भावनाओं से भरा हुआ होता है। हृदान नाम यूनिक है और इसका अर्थ हृदय से जुड़ा हुआ है।

रूमान

रूमान पर्शियन भाषा से लिया गया शब्द है। रूमान का अर्थ है रोमांटिक,  प्यारा या जिस पर प्यार आए। R अक्षर से बेटे का नाम रखना चाहते हैं तो रूमान सुंदर अर्थ वाला यूनिक नाम है।

वत्सल

वत्सल का अर्थ है, जिसे देखकर मन में उसके लिए प्यार जगे या प्यार करने का मन करे। अपने बेटे को वत्सल नाम दे सकते हैं। बच्चे के लिए यह नाम का परफेक्ट हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
बेटे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock
शिवांक

भगवान शिव के अनेक नामों में से एक पवित्र नाम शिवांक हैं। शिवांक का मतलब है शिव का अंग। यह नाम नया भी है और अर्थपूर्ण भी।

शरण्य

अगर आप चाहते हैं कि बेटे का नाम धार्मिक होने के साथ ही यूनिक भी हो तो उसे शरण्य नाम दे सकते हैं। शरण्य का मतलब है, जिसकी शरण में जाकर सबको राहत मिले। 

सार्थ

बेटे के लिए यूनिक और आधुनिक नाम की तलाश में हैं तो सार्थ नाम रखें। सार्थ का मतलब है सार्थक या महत्वपूर्ण। यह बहुत ही अलग और प्यारा सा नाम है।

 

4 of 5
मई में जन्मी बेटी के लिए नाम - फोटो : adobe stock
लड़कियों के लिए नाम 

सृजिता

सृजिता का मतलब होता है रचयिता या ऐसा कोई जो अस्तित्व में लाया गया हो। ये नाम बेटी के लिए बहुत प्यारा है।

ईशता

ईशता का मतलब होता है जिसकी पूजा की जाए। मई महीने में जन्मी बेटी के लिए ईशता नाम अर्थपूर्ण और आधुनिक है।

अनुषा
 
अनुषा अ अक्षर से प्यारा और आधुनिक नाम है। अनुषा का अर्थ है सुबह या तारा। बेटी के लिए अनुषा नाम सुंदर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मई में जन्मी बेटी के लिए नाम - फोटो : adobe stock
जिनिआ

मई में तापमान बढ़ जाता है। गर्मियों का मौसम रहता है। जिनिआ एक तरह का फूल है जो कि गर्मियों में खिलता है।

ग्रीष्मा

मौसम के मुताबिक बेटी का नाम ग्रीष्मा रखा जा सकता है। ग्रीष्मा नाम का अर्थ गर्माहट व गर्मी से है। आप बेटी को ग्रीष्मा रख सकते हैं।

मौलिका 

मौलिका धार्मिक महत्व रखने वाला नाम है। साथ ही यह एक आधुनिक और यूनिक नाम भी है। इस नाम का अर्थ प्यार से है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें