फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Vows: शादी के सात वचन कौन-कौन से होते हैं? भूल गए हैं तो पार्टनर संग दोहरा लें

Fri, 18 Apr 2025 08:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर पति-पत्नी इन वचनों को पूरी ईमानदारी से निभाएं, तो उनका रिश्ता और भी मजबूत और सुखमय बन सकता है। हालांकि शादी के सात वचन याद रखना मुश्किल होता है। आइए जानते हैं शादी के वह सात वचन जो हर दंपत्ति को याद रखने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 8
शादी के सात वचन - फोटो : Adobe Stock
Hindu Wedding Vows in Hindi: हिंदू धर्म में शादी केवल एक परंपरा नहीं है जिसमें दो लोग वैवाहिक रिश्ते तक सीमित होते हैं, बल्कि विवाह पति-पत्नी के बीच सात जन्मों तक साथ निभाने का पवित्र बंधन है। विवाह की रस्मों में सात फेरे लिए जाते हैं, जो सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हर फेरे के साथ एक वचन लिया जाता है जो जीवन भर साथ निभाने का संकल्प होता है। इसे सात जन्मों के वचन भी कह सकते हैं। अगर पति-पत्नी इन वचनों को पूरी ईमानदारी से निभाएं, तो उनका रिश्ता और भी मजबूत और सुखमय बन सकता है। हालांकि शादी के सात वचन याद रखना मुश्किल होता है। आइए जानते हैं शादी के वह सात वचन जो हर दंपत्ति को याद रखने चाहिए।

विज्ञापन

2 of 8
शादी का पहला वचन - फोटो : Instsgram/weddingwire
पहला वचन

शादी के सात वचनों में पहला वचन वधू वर से चाहती है कि अगर आप कभी तीर्थ यात्रा पर जाएं तो मुझे भी अपने साथ लेकर जाएं। कोई व्रत-उपवास या फिर अन्य धार्मिक कार्य में मेरी सहभागिता हो।
विज्ञापन

3 of 8
शादी का दूसरा वचन - फोटो : AdobeStock
दूसरा वचन

लड़की लड़के से शादी के दौरान ये वचन लेती है कि जिस प्रकार आप अपने माता पिता का सम्मान करते हैं, उसी प्रकार मेरे माता-पिता का भी सम्मान करेंगे।

4 of 8
शादी का तीसरा वचन - फोटो : freepik
तीसरा वचन

वधू वर से कहती है कि आप हर परिस्थिति में मेरा साथ दें, ध्यान रखें। लड़की चाहती है कि उनके पति युवा, प्रौढ़ और वृद्धावस्था यानी जीवन भर उनका ध्यान रखें और उनका पालन-पोषण करें।
विज्ञापन

5 of 8
शादी का चौथा वचन - फोटो : freepik
चौथा वचन

शादी के चौथे वचन में परिवार और संतान के प्रति जिम्मेदारी को संभालने की वर से कामना करता है। कन्या वर से वचन लेती हैं कि अब तक आप घर-परिवार की चिंताओं से पूरी तरह से मुक्त थे लेकिन अब जब आप विवाह बंधन में बंधने में जा रहे हैं तो भविष्य में परिवार की सारी आवश्यकताओं को पूरा करने का दायित्व आपके कंधों पर होगा।
विज्ञापन

6 of 8
शादी का पांचवां वचन - फोटो : freepik
पांचवां वचन

कन्या अपने पांचवें वचन में वर से यह मांग करती है कि किसी भी काम और लेन-देन आदि में खर्च करते समय आप मुझसे सलाह जरूर करेंगे। चाहे जीवन में कोई भी स्थिति हो – सुख हो या दुख, अच्छे दिन हों या बुरे, दोनों एक-दूसरे का हमेशा साथ देंगे और किसी भी परिस्थिति में एक-दूसरे का त्याग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
शादी का छठा वचन - फोटो : freepik
छठा वचन

वधु वर से विवाह मंडन के नीचे यह वचन लेती है कि अगर मैं अपनी सखियों या अन्य स्त्रियों के साथ बैठी हूं तो आप वहां सबके सामने किसी भी कारण से मेरा अपमान नहीं करेंगे। आप जुआ या अन्य किसी प्रकार के बुरे कर्मों से  अपने आपको दूर रखेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
शादी का सातवा वचन - फोटो : Instsgram/weddingwire
सातवां वचन

विवाह के अंतिम वचन में लड़की अपने होने वाली पति से कहती है कि आप दूसरी स्त्रियों को अपना माता के सामान समझेंगे और पति-पत्नी के रूप में हमारे प्रेम संबंध के बीच किसी अन्य स्त्री को भागीदार नहीं बनाएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें