फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Advice: बेटी नहीं करना चाहती है शादी? जानिए लड़कियां विवाह से क्यों दूर भागती हैं

Thu, 01 May 2025 10:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

शादी हर लड़की का व्यक्तिगत फैसला होता है लेकिन अधिकतर मामलों में देखने को मिल रहा है कि लड़कियां शादी से दूर भागने लगी हैं। वह शादी न करने की अपनी इच्छा को लेकर काफी गंभीर होती है। इसके कुछ कारण भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बेटी क्यों नहीं करना चाहती है शादी , जानिए वजह - फोटो : Adobe stock
Why Girls Refuse Marriage: आज के दौर में लड़कियों की सोच और जीवन के प्रति उनका नजरिया तेजी से बदल रहा है। जहां कभी शादी जीवन का सबसे बड़ा और अहम पड़ाव होता था, वहीं अब कई बेटियां अपने करियर, आत्मनिर्भरता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्राथमिकता देने लगी हैं। पहले माता-पिता जब बेटियों के लिए रिश्ते तलाशते या उनकी शादी तय करते तो लड़कियां राजी खुशी शादी के लिए तैयार हो जाया करती थीं। आज के दौर में बदलाव आया है। अब जहां माता पिता शादी को लेकर अपनी बेटी की राय जानने की इच्छा रखते हैं, वहीं लड़कियां भी शादी न करने की बात सीधे तौर पर कह जाती हैं।

वैसे तो शादी हर लड़की का व्यक्तिगत फैसला होता है लेकिन अधिकतर मामलों में देखने को मिल रहा है कि लड़कियां शादी से दूर भागने लगी हैं। वह शादी न करने की अपनी इच्छा को लेकर काफी गंभीर होती है। इसके कुछ कारण भी हो सकते हैं। अगर आपकी बेटी या किसी जान-पहचान की लड़की शादी को लेकर अनिच्छुक है, तो उसके पीछे कुछ गहरी और जायज वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि आजकल लड़कियां शादी करने से क्यों कतराती हैं, इसके कारण क्या हैं ताकि माता पिता लड़कियों पर विवाह का दबाव बनाने के बजाए उनकी सोच को समझ पाएं।
 
विज्ञापन

2 of 5
करियर और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता - फोटो : Freepik
करियर और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता

आज के जमाने की लड़कियां करियर को मजबूत बनाना चाहती हैं। वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। शादी के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों और करियर के बीच संतुलन बनाना एक चुनौती हो सकता है जो लड़कियों को उनके लक्ष्य से भटका सकता है। इस कारण लड़कियां शादी के फैसले को लेकर हिचकिचाहट महसूस करती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सही जीवनसाथी न मिलना - फोटो : Adobe
असफल शादियों के उदाहरण और डर

कई बार लड़कियां अपने आसपास के रिश्तेदारों, दोस्तों या समाज में टूटते रिश्ते, तलाक और घरेलू हिंसा जैसे उदाहरण देख कर शादी से भयभीत हो जाती है। वे नहीं चाहतीं कि जल्दबाजी या दबाव में शादी करने के बाद उन्हें भी ऐसी स्थिति का सामना करें।

सही जीवनसाथी न मिलना

कई बार लड़की को ऐसा जीवनसाथी नहीं मिल पाता जो उसके विचारों, मूल्यों और जीवन शैली से मेल खाता हो। गलत समझौता करने के बजाय वे सिंगल रहना ज्यादा बेहतर समझती हैं।
 

4 of 5
मानसिक तैयार न होना - फोटो : Adobe
मानसिक तैयार न होना

शादी एक बड़ा फैसला है जिसके लिए भावनात्मक और मानसिक रूप से तैयार होना जरूरी है। अगर लड़की को लगता है कि वह इस जिम्मेदारी के लिए अभी तैयार नहीं है तो वह इससे दूरी बनाए रखती है।
 
व्यक्तिगत स्वतंत्रता का महत्व

कई युवतियां महसूस करती हैं कि शादी के बाद उनकी स्वतंत्रता पर अंकुश लग सकता है। जैसे समय का बंधन, फैसलों में दूसरे की राय, पारिवारिक अपेक्षाएं आदि। वे बिना किसी बंधन के अपने मनमुताबिक जीवन जीना चाहती हैं, इसलिए शादी नहीं करना चाहतीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माता-पिता को क्या करना चाहिए - फोटो : Adobe stock
माता-पिता को क्या करना चाहिए

अगर आपकी बेटी शादी के लिए मना कर रही है तो अभिभावकों को चाहिए कि वह उसपर दबाव न डालें, बल्कि बेटी के विचारों को समझने की कोशिश करें। सबसे पहले तो, 
 
  • बेटी से बातचीत करें। विवाह न करने के पीछे बेटी के कारणों के बारे में पता लगाएं। बेटी की भावनाएं समझें और उनकी बातों को गंभीरता से सुनें।
  • शादी के लिए जबरदस्ती न करें या ताना न दें,  बल्कि उसे समय दें। 
  • अपनी बेटी पर विश्वास बनाए रखें और खुद पर भी उनका विश्वास कायम रखते हुए उन्हें यकीन दिलाएं कि उसके फैसले में परिवार साथ है।
  • बेटी को सही साथी मिले तो उसे समझदारी से निर्णय लेने में मार्गदर्शन करें। 
  • समाज की परवाह न करें। रिश्तेदारों या समाज के तानों से ज्यादा बेटी की खुशी और भलाई को महत्व दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें