हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होने का ख्वाब जरूर देखता है। लेकिन कई बार कठोर परिश्रम करने के बाद भी सफलता उसके हाथ नहीं लगती। ऐसे में जल्द ही निराशा व्यक्ति के जीवन को घेरने लगती है। अगर आप भी आजकल कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं तो मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार इन चीजों को दान करें। ऐसा करने से आपकी हर परेशानी जल्द दूर हो सकती है। माना जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से उसका सौ गुना फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इस खास दिन किस राशि के व्यक्ति को किस चीज का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 13
jaggery
मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल होता है। इस राशि वाले जातकों को इस दिन गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए। इसके अलावा गाय को गुड़ और रोटी खिलाने से भी अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
3 of 13
sugar
वृष राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के जातकों को किसी गरीब अंधे व्यक्ति को अन्न का दान करना चाहिए। इसके अलावा इस राशि के लोगों को चावल और चीनी का भी दान करना चाहिए।
4 of 13
Agarbatti
मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। इस राशि के लोगों को गाय को पालक खिलाना चाहिए। मूंग की दाल के साथ अगरबत्ती दान करने से भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
5 of 13
चावल
- फोटो : AmarUjala
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को जल में दूध,चावल और तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। चावल-मिश्री और तिल का दान करने से घर की कलह और रुके काम पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
जल में कुमकुम, लाल फूल और तिल डालकर सूर्य को जल चढ़ाएं। तिल, गेहूं या फिर सोना इस दिन दान करने से किसी बड़े कार्य की उपलब्धि होती है।
विज्ञापन
7 of 13
khichdi
कन्या राशि
जल में दूध, चावल और तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके अलावा मूंग की दाल से बनी खिचड़ी का भी दान करें। गाय को चारा खिलाने से जल्द शुभ समाचार मिलेगा।
8 of 13
chandan
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सफेद चंदन, दूध और चावल का दान करना चाहिए। इसके अलावा एक बूंद सरसों का तेल पानी में मिलाकर नहाने से रुके कार्य जल्दी पूरे होंगे।
9 of 13
कुमकुम
वृश्चिक राशि
जल में कुमकुम, लाल फूल और तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके अलावा गुड़ का दान करें। एक चुटकी सेंधा नमक जल में मिलाकर नहाने से सेहत में लाभ मिलेगा।
10 of 13
धनु राशि
जल में हल्दी, केसर , पीले फूल डालकर सूर्य को जल चढ़ाने से चारों तरफ से खुशी के समाचार मिलेंगे।
11 of 13
मकर राशि
जल में काले और नीले फूलों के साथ तिल मिलाकर सूर्य को जल चढाएं। गरीबों को भोजन करवाएं। ऐसा करने से नौकरी में सफलता मिलेगी।
12 of 13
khichdi
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को इस खास दिन उड़द की दाल से बनी खिचड़ी, काला कपड़ा, छतरी, फल और गुड़ की गजक के साथ सब्जियों का दान देना चाहिए। ऐसा करने से जमीन से जुड़े विवाद खत्म होते हैं।
मीन राशि
इस राशि के जातकों को इस दिन पीला रेशमी कपड़ा, चने की दाल और पीले मीठे चावलों के साथ ऊनी कपड़े जरूरतमंद व्यक्ति को दान करने चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में सफलता मिलती है।