फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 चीजें देखकर ही पसंद करें पार्टनर, लाइफ टाइम करेगा आपसे प्यार

Thu, 07 Nov 2019 03:12 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर लड़की चाहती है कि उसके सपनों का राजकुमार ऐसा हो जो उसे अपनी पलकों पर बिठाए रखें। वो उसे इतना प्यार करें कि उसे किसी दोस्त की जरूरत ही महसूस ना हो। आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और ये जानना चाहती हैं कि सच में आपका पार्टनर आपसे बेइंतहा प्यार करता भी है या नहीं तो उसकी इन पांच बातों पर गौर करें। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : file photo
हर परिस्थिति में आपसे करेगा प्यार 
आपके मुश्किल दौर में भी अगर आपका पार्टनर आपसे उतना ही प्यार जताता है तो उसे अपनी लाइफ से बिल्कुल भी ना जाने दें। जब लाइफ में सारी चीजें ठीक चल रही हों तब आपकी केयर करना सामान्य बात है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति आपके बुरे समय में भी आपका साथ नहीं छोड़ता है तो समझ जाएं कि आपका पार्टनर आपसे कितनी मोहब्बत करता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : file photo
आपके हर फैसले में है आपके साथ 
आपका पार्टनर अगर सच्चा है तो वो आपको कभी ये महसूस नहीं होने देगा कि आप जिंदगी में आने वाली मुसीबतों और मुश्किलों का सामना अकेले करने वाली हैं। वो हर समय आपको अपनी मौजूदगी और प्यार जताने की पूरी कोशिश करेगा। आपके हर फैसले में आपका साथ निभाएगा। 

4 of 5
- फोटो : file photo
आपके साथ ज्यादा समय बिताने की करेगा कोशिश
आपका पार्टनर अगर अच्छा है तो वो आपको क्वालिटी  टाइम देने की पूरी कोशिश करता है। हालांकि इस बीच आपके रिश्ते को भी पूरा स्पेस मिले, इस बात का भी पूरा ध्यान रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपकी हर छोटी चीज का बहुत ख्याल रखना
जो व्यक्ति आपकी हर एक छोटी बात को गौर से सुनता हो और उन सभी बातों को याद रखने की पूरी कोशिश भी करता है। हर समय इसी कोशिश में लगा रहता हो कि आपको कोई कमी ना हो। ऐसा व्यक्ति आपका हमसफर बनने के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें