फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर नहीं बल्कि आपको नजदीक करती है लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, स्टडी का दावा

Wed, 25 Mar 2020 08:14 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्यार करना और रिश्ते में बना रहना बहुत अच्छा लगता है। रिश्ते में पार्टनर की हमेशा यही चाहत होती है कि उसका साथी उसके करीब ही रहे। लेकिन कई बार पार्टनर को किसी वजह से दूर होना पड़ता है, जिसकी वजह से रिश्ता लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बदल जाता है। हाल ही में हुए एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का सक्सेस रेट 58 प्रतिशत है। इतना ही नहीं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में दूरी रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्टडी की जानकारी
इस स्टडी को कीरो नामक सेक्स टॉय ब्रांड के द्वारा करवाया गया था। शोधकर्ताओं ने इस शोध में 1000 लोगों को शामिल किया था जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह चुके हैं और इस दौरान होने वाले सकारात्मक बदलावों का अनुभव कर चुके हैं। इन लोगों में 27 प्रतिशत लोग ऐसे थे जो शुरू से ही लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे और कभी भी साथ नहीं रहे।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या आया नतीजा
इस शोध के नतीजे में कमाल की बात ये सामने आई कि 81 फीसदी प्रतिभागियों ने इस बात को माना कि उनकी मुलाकात बहुत ज्यादा रोमांटिक, इंटिमेट और स्पेशल थी और यह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के कारण ही हुआ। वहीं 55 फीसदी लोगों ने यह माना कि रिश्ते में दूर रहने के बावजूद भी वो पार्टनर से ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस करते हैं और यह उनके रिश्ते की उम्र को बढ़ाता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सकारात्मक पक्ष
इस शोध में 69 फीसदी लोगों ने यह माना कि वो रिश्ते में दूर रहने के कारण एक दूसरे से ज्यादा बात करते हैं। आपको यह जानकर हैराननी भी हो रही होगी कि इनके बीच इतनी अच्छी बॉन्डिंग कैसे संभव हो सकती है? टेक्नोलॉजी के कारण ही यह संभव है। इस बात को 88 फीसदी लोगों ने स्वीकार भी किया कि टेक्नोलॉजी ने उनके रिश्ते को भौगोलिक दूरी को कम कर मजबूत बनाने का काम किया। इस शोध में यह भी सामने आया कि एक कपल औसतन हफ्ते में आठ घंटे कॉल या फिर वीडियो चैट करता है। इसके साथ ही वो एक-दूसरे को हफ्ते भर में करीब 343 टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
समय है एक बड़ा फैक्टर
इस शोध के दौरान मिले डाटा को देखते हुए ये पता चलता है कि इस तरह के रिलेशनशिप में कपल्स के लिए शुरुआत के चार महीने बहुत कठिन होते हैं। मगर जब दूरी के बावजूद पार्टनर्स आठ महीने का समय बीता लेते हैं तब उनके बीच चीजें बेहतर होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सबसे बड़ा चैलेंज
लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में कपल्स की शारीरिक जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं और ये उनके रिलेशनशिप में एक बड़ी समस्या है। 66 प्रतिशत लोगों ने भी इस बात को स्वीकार किया है। गौरतलब है कि इस शोध में शामिल आधे प्रतिभागियों ने सेक्स टॉयज के साथ एक्सपेरिमेंट करने की इच्छा जाहिर की ताकि रिलेशनशिप में फिजिकल इंटिमेसी बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें