डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप
- फोटो : सोशल मीडिया
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की लव स्टोरी 1998 में शुरू हुई। उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप 52 साल के थे और मेलानिया 28 साल की थीं। ट्रंप तब राजनीति में नहीं आए थे और रियल-एस्टेट मुगल के तौर पर जाने जाते थे। न्यूयॉर्क सीटी फैशन वीक चल रहा था और टाइम्स स्क्वेयर के किट कैट क्लब में पार्टी थी। यहीं ट्रंप की नजर मेलानिया से मिली और उन्हें प्यार हो गया। ट्रंप, मेलानिया से मिलने से पहले दो शादी कर चुके थे और दूसरी पत्नी मारला मेपल से उनका तलाक होने वाला था।