फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के मामले में जिद्दी होती हैं इस राशि की लड़कियां, साल 2020 में मिलने वाला है ये खास तोहफा

Mon, 23 Dec 2019 06:28 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Relationship
राशियां 12 प्रकार की होती है और हर राशि के व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। महिलाओं में भी राशि के अनुसार अच्छी और खराब भाव, आदतें या फिर गुण-अवगुण होते हैं। मेष राशि की महिलाओं को हमेशा सच्चे प्यार की तलाश होती है और इसलिए वे सच्चा प्यार करने वाले पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। आइए, जानते हैं उनके स्वभाव के बारे में:
विज्ञापन

2 of 8
relationship - फोटो : pixa
मेष राशि की महिलाओं को जब सच्चा प्यार मिल जाता है तो ये अपने साथी पर खुलकर प्यार लुटाती हैं। हालांकि वे चाहती हैं कि उन्हें ऐसा प्रेमी मिले जो उसे महत्वपूर्ण समझता हो। इस राशि में जन्म लेने वाली महिलाएं भावुक प्रवृत्ति की होती है।
विज्ञापन

3 of 8
relationship - फोटो : pixa
मेष राशि की महिलाएं घर से जुड़े निर्णय खुद लेना चाहती हैं। इस कारण ये चाहती हैं कि इनके पति हमेशा इनके कहे में रहें। अच्छी बात ये है कि घर का रख-रखाव अच्छे तरह से करने की काबिलियत इनमें होती है और आय के नए स्रोत भी ढूंढने में माहिर होती हैं।

4 of 8
relationship - फोटो : Pixabay
मेष राशि की महिलाओं को अगर गुस्सा आता है तो जल्दी शांत नहीं होती, उन्हें मनाना थोड़ा मुश्किल होता है। ये मुश्किल परिस्थितियों पर भी काबू कर लेती हैं। इनकी खासियत होती है कि वे अपनी समस्याओं को खुद सुलझाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
relationship - फोटो : pixa
मेष राशि वाली महिलाओं को अपने जीवन में और अहम फैसलों में पुरुषों का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता। ये जिंदगी को पूरे जोश और उत्साह के साथ जीती हैं। इनमें कुछ कर दिखाने का जज्बा होता है। कठिन परिस्थितियों में भी ये सकारात्मक रहती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
relationship - फोटो : pixa
मेष राशि की महिला से विवाह करना अच्छा होता है क्योंकि ये आपके घर को अच्छे से संभाल कर रखती हैं। ये महिलाएं अच्छा खाना बनाने में भी माहिर होती हैं और घर को भी साफ रखती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
relationship - फोटो : pixa
मेष राशि वाली महिलाओं को ताकतवर जीवनसाथी पसंद होता है जो प्रॉफिट के लिए रिस्क उठाने को तैयार रहे। दोस्तों के साथ दोस्ती निभाने में ये जितनी माहिर होती है, दुश्मनों के साथ दुश्मनी भी उसी तरह निभाती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Relationship - फोटो : Pixabay
नए साल में मिल सकता है अनमोल तोहफा
मेष राशि वालों के लिए साल 2020 के शुरुआती महीने उन्हें खुशी देने वाले साबित हो सकते हैं। जो अबतक सिंगल हैं, उन्हें इस वर्ष लव पार्टनर मिल सकता है। अगर कोई दिल को अच्छा लगे तो फरवरी मार्च में उनसे अपनी मोहब्बत का इजहार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें