फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राशि की महिला है आपकी लाइफ पार्टनर तो समझिए खुशनसीब और बहुत खास हैं आप

Wed, 22 Jan 2020 06:51 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हर राशि की महिलाओं का स्वभाव अलग होता है - फोटो : Pixabay
कहते हैं, जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। हमारे देश की आबादी भले ही करोड़ों में हो, लेकिन राशियां 12 प्रकार की होती है और हर राशि के व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। महिलाओं में भी राशि के अनुसार अच्छी और खराब आदतें होती हैं, गुण-अवगुण होते हैं। लाइफ पार्टनर के रूप में कई युवकों को ऐसी लड़की की तलाश होती है, जो न केवल सुंदर दिखती हो, बल्कि गुणों से भी भरपूर हो। एक राशि ऐसी ही है, जिस राशि की लड़कियां अपने जीवनसाथी के लिए बहुत खास होती हैं। आइए, जानते हैं इस राशि की लड़कियों के स्वभाव के बारे में:
विज्ञापन

2 of 7
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
हम जिस राशि की महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं, उनसे बात करना आसान तो होता है, लेकिन उतना भी आसान नहीं। ये महिलाएं हर बात में कारण देखती हैं या ढूंढती हैं। लोगों को समझने और उनके करीब जाने में यह आम समय से कुछ अधिक समय लेती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
relationship - फोटो : pixa
हम बात कर रहे हैं कुंभ राशि की महिलाओं के बारे में। ये मिलनसार होती हैं और नए लोगों से आसानी से जुड़ जाती हैं। अलग-अलग परिस्थितियों में ये महिलाएं दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लेना अधिक पसंद करती हैं।

4 of 7
relationship - फोटो : pixa
इस राशि की महिलाएं कला के प्रति इनकी विशेष रुचि रखती हैं। हर चीज को कलात्मक तौर पर देखना इनके स्वभाव में होता है और कला की कद्र जरूर करती हैं। अलग-अलग जगहों पर घूमना-फिरना और खासतौर पर समंदर किनारे और आइलैंड की सैर करना इन्हें पसंद होता हैं।
विज्ञापन

5 of 7
relationship - फोटो : pixa
पुरुषों की तरह ही इस राशि की महिलाएं पैसा कमाने की इच्छुक होती हैं। हालांकि ये यह भी ध्यान रखती हैं कि कमाने का जरिया बहुत सम्मानजनक हो। यह ज्योतिष शास्त्र का दावा है कि इस राशि की महिला के साथ संबंध बनाना वाकई एक सफल रिश्ते की ओर बढ़ना है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo
इस राशि की महिलाएं अपने पार्टनर को लेकर काफी वफादार होती हैं, लेकिन वह ये भी चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनके प्रति उतना ही वफादार रहे। ऐसा होने से अटूट रिश्ता बनता है। उनका दिल जीतने के लिए जरूरी होता है कि उनसे कुछ छिपाएं नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस राशि की महिलाएं जानती हैं कि किसी रिश्ते को कैसे निभाया जाए। रिश्ते को कैसे सही पड़ाव पर लाना है और इसके लिए क्या करना चाहिए, यह उन्हें बखूबी पता होता है। तो अगर आपकी लाइफ पार्टनर भी कुंभ राशि की है, तो आप उनके इन गुणों से परिचित होइए। 

(नोट: यह खबर ज्योतिषशास्त्र की संभावनाओं के आधार पर बनाई गई है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें