लव बॉम्बिंग के प्रमुख संकेत
- फोटो : Adobe
लव बॉम्बिंग के प्रमुख संकेत
अगर किसी रिश्ते में ये संकेत दिखाई दें, तो सावधान रहने की जरूरत हो सकती है।
- बहुत जल्दी प्यार का इजहार
रिलेशनशिप शुरू होते ही अगर कोई व्यक्ति बार-बार आई लव यू या हमेशा साथ रहने की बातें करने लगे, तो यह एक संकेत हो सकता है।
लव बाॅम्बर अक्सर सामने वाले की बहुत ज्यादा तारीफ करता है ताकि वह व्यक्ति खास महसूस करे और जल्दी जुड़ जाए।
ऐसे लोग अक्सर चाहते हैं कि आप हर समय उनसे बात करते रहें। अगर जवाब देर से मिले तो वे नाराज़ भी हो सकते हैं।