वैसे झूठ बोलना बुरी आदतों में शुमार होता है लेकिन कभी कोई ऐसा झूठ जिससे किसी का नुकसान ना हो और आपका फायदा उससे जुड़ा हो, तो झूठ बोलने में कोई बुराई नहीं है। अपने ऑफिस में इस तरह के झूठ बोलें और खुद तो पाएंगे तरक्की के करीब।
विज्ञापन
ऑफिस में चाहते हैं तरक्की तो ये झूठ आएंगे काम
2 of 5
- फोटो : getty images
ऑफिस में एक बड़ा प्रोजेक्ट आपको सौंपा जा रहा है लेकिन आप इसके लिए तैयार नहीं हैं तो इस स्थिति में बॉस से झूठ बोल दें। अपने बॉस से बोल दें कि आप सब संभाल लेंगे। इसके बाद बहुत आराम से इस पर चर्चा करें कि आप क्या करने वाले है और कैसे करने वाले हैं। इससे आपके सीनियर्स का भरोसा आप पर बढ़ेगा साथ ही खुद का कॉफिडेंस भी बढ़ेगा कि आप कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑफिस में चाहते हैं तरक्की तो ये झूठ आएंगे काम
3 of 5
- फोटो : getty images
जॉब इंटरव्यू के समय इंटरव्यू लेने वाला अगर आपसे आपके पिछले बॉस के बारे में सबसे बुरी बात पूछे तो आप झूठ बोल दें कि आपका बॉस बहुत अच्छा था और आपने उनसे बहुत कुछ सीखा है। क्योंकि नकारात्मकता किसी को कुछ नहीं देती और किसी के पीठ पीछे बात करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि उसको ये बताने से कि पिछले बॉस से आपने बहुत कुछ सीखा है और यहां भी सीखना चाहते हैं एक अच्छा इंम्प्रेशन पड़ेगा।
ऑफिस में चाहते हैं तरक्की तो ये झूठ आएंगे काम
4 of 5
- फोटो : getty images
अपनी नौकरी से खुश नही हैं और बहुत त्रस्त हो गए हैं? लेकिन फिर भी किसी से इस बारे में जिक्र ना करें। बल्कि कहे कि आप बहुत खुश हैं इस नौकरी से। इस तरह का झूठ बोलने से दूसरों पर काम को लेकर एक नकारात्मकता नहीं फैलेगी और लोग मन से काम करेंगे। हो सकता है आपके ऐसा कहने से औरों पर इस बात का नकारात्मक असर हो। उसके बाद नौकरी को अच्छा बताकर उसमें मन लगाने के तरीके ढूंढें।
किसी नई कंपनी में आपसे अपनी सैलरी से अपेक्षाएं पूछी जाएं तो उसे ज्यादा बताएं। झूठ में बोलने में कोई बुराई नहीं है। क्योंकि ये जरुरी है कि आप ज्यादा पैसे पर काम करें। हो सकता है लोग तैयार ना हो इतनी सैलरी के लिए लेकिन इससे आपका कॉफिडेंस दिखाई देगा और बाद में आप उनसे पूछें कि वो कितना दे सकते हैं इन नौकरी के लिए।