मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। मधुमेह से लेकर रक्तचाप और हार्ट की बीमारी तक का खतरा मोटापा की वजह से बढ़ जाता है। जीवनशैली में बदलाव के जरिए मोटापे की समस्या से बचा जा सकता है। लेकिन अगर कोई कंपनी या दवा आपसे बिना डाइट और जीवनशैली की अनियमितताओं को दूर कर वजन घटाने का दावा करती है तो समझिए आपसे झूठ बोला जा रहा है, क्योंकि यह संभव नहीं है कि बिना शारीरिक एक्सरसाइज, डाइट और जीवनशैली में बदलाव के जरिए कोई भी मोटापे पर काबू पा सकता है। आइए जानते हैं वजन कम करने वाले प्रोडक्ट आपसे क्या-क्या झूठ बोलते हैं...