11 हजार करोड़ का आलीशान घर, जिसे बनने में ही 7 साल लगे हों और उसकी 27वीं मंजिल पर तीन-तीन पर्सनल हैलीपेड, यकीनन ऐसे कामयाब इंसान के बारे में हर कोई जानना चाहेगा। जी हां हम बात कर रहे हैं देश के सबसे सफल व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी की, जिनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी उदयपुर में होने जा रही है। इस शाही शादी में दुनियाभर की दिग्गज हस्तियां शिरकत करने जा रही हैं। दुनिया के लिए सफलता की मिसाल कहे जाने वाले मुकेश अंबानी भी एक खास मौके पर नर्वस हो जाते हैं।आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।
विज्ञापन
2 of 6
mukesh ambani
- फोटो : file photo
नर्वस
शायद ही लोगों को पता होगा कि पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले मुकेश अंबानी जैसे कामयाब इंसान के अंदर भी एक कमी है। वो लोगों के सामने बोलते वक्त काफी नर्वस और झिझक महसूस करते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
mukesh ambani
- फोटो : file photo
शाकाहारी
मुकेश अंबानी के पास बेशुमार दौलत होने के बावजूद उन्होंने कभी भी शराब को हाथ नहीं लगाया। इतना ही नहीं वो शाकाहारी भी हैं।
4 of 6
- फोटो : file photo
फैमिली फोटो
मुकेश अंबानी अपने परिवार से कितना प्यार करते हैं ये उनके घर के हर कमरे की दीवार को देखकर ही पता चल जाएगा। उनके हर कमरे की दीवार पर उनके पापा या फिर उनकी फैमिली फोटो लगी हुई है।
विज्ञापन
5 of 6
मुकेश अंबानी
- फोटो : file photo
जन्मदिन मनाना बिल्कुल पसंद नहीं
मुकेश अंबानी को अपना जन्मदिन मनाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने आज तक सिर्फ अपना 50वां जन्मदिन परिवार के लाख कहने के बावजूद मनाया है।
Isha Ambani pre wedding function
- फोटो : Instagram
बता दें, मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की सभी रस्में उदयपुर में होगी। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 8 और 9 दिसंबर को होगा जिसकी तैयारियों की पहली तस्वीर सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप कहेंगे कि किसी फिल्म की शूटिंग का सेट है।