फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यूनिवर्सिटी ऐसी, जहां टीचर पढ़ाते हैं रोमांस का चैप्टर, परीक्षा में भी होती हैं इश्क की बातें

Fri, 22 Feb 2019 12:11 AM IST
Sumit kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
couples - फोटो : social media
अभी तक आपने स्कूल और क्लास के बारे में यहीं सुना और अनुभव किया होगा कि वहां बच्चे को पढ़ाई और अनुशासन के बारे में सिखाया और पढ़ाया जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ अलग क्लास के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी थोड़े देर के लिए चौक जाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं प्यार की क्लास के बारे में।  दरअसल एक जगह ऐसी भी है जहां सभी विषय की क्लास होने के बाद प्यार और डेटिंग की कक्षा शुरू होती है। 
विज्ञापन

2 of 5
couples - फोटो : social media
जरा सोचिए अगर आपको क्लास रूम के अंदर प्यार करने का तरीका और डेटिंग करने का तरीका सिखाया जाए तो आपको कैसा लगेगा। ऐसे में आप सोचेंगे की आपकी यह क्लास कभी खत्म ही न हो। वहां के स्टूडेंट इस क्लास को खूब एंजॉय करते हैं उन्हें इस प्यार की क्लास को मिस करना अच्छा नहीं लगता है। आइए जानते हैं प्यार की क्लास पढ़ाने वाली इस खास यूनिवर्सिटी के बारे में...
विज्ञापन

3 of 5
couples - फोटो : social media
चीन की  तियानजिन यूनिवर्सिटी  में रोमांस की क्लास होती है। इस क्लास का नाम है 'थ्योरी इन लव एंड डेटिंग'। दरअसल इस क्लास को शुरू करने के पीछे वहां के प्रोफेसर का कहना है कि इस क्लास से लोगों के आपसी रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होते हैं। वह अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा सजग रहते हैं। वहां के स्टूडेंट इसे वैकल्पिक विषय के रूप में चुन सकते हैं। 

4 of 5
couples - फोटो : social media
जब वहां के छात्रों को प्यार और डेटिंग की क्लास अच्छे से दे दी जाती है तब उन्हें अपना साथी चुनने को कहा जाता है। जो छात्र अपना साथी चुनने में पूरी तरह से कामयाब हो जाता है उसे 100 में 100 मार्कस दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
couples - फोटो : social media
प्यार की इस क्लास में यह भी सिखाया जाता है कि अगर आपको लड़की ठुकरा दे तो ऐसे हालात में खुद को कैसे संभाला जाता है। क्योंकि बहुत लोग ब्रेकअप को बर्दास्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वह खुद को कैसे संभाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें