Janmashtami 2025: जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व नहीं है, बल्कि यह रिश्तों में प्रेम, भरोसा और त्याग की भी याद दिलाता है। कृष्ण-सुदामा की दोस्ती आज भी सच्चे मित्र के प्रतीक के रूप में मानी जाती है। दोनों के बीच न कोई लालच था, न कोई स्वार्थ सिर्फ अपनापन और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का वादा।
आज के समय में ऐसे सच्चे मित्र को पहचानना आसान नहीं है, लेकिन कुछ संकेत आपको मदद कर सकते हैं। एक सुदामा जैसा मित्र वह होता है जो आपकी सफलता से खुश हो, असफलता में आपका सहारा बने, और बिना कहे आपकी भावनाओं को समझ ले। ऐसा मित्र आपके जीवन में संतुलन और ताकत दोनों लाता है।
इस वर्ष जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर, एक पल रुककर सोचें, क्या आपके जीवन में सुदामा जैसा कोई मित्र है? अगर है तो इस दिन उन्हें यह एहसास कराना न भूलें कि वे आपके लिए कितने खास हैं।