फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी में 6 बातें अपना ली, तो कभी नहीं होंगे पार्टनर से झगड़े, बना रहेगा प्यार

Wed, 25 Nov 2020 10:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

लव मैरिज के इस दौर में आज भी कई सारे युवा ऐसे हैं जो अरेंज मैरिज करना पसंद करते हैं। लव मैरिज में दो लोग एकदूसरे को लंबे समय से जान रहे होते हैं, जबकि अरेंज मैरिज में ऐसा कुछ नहीं होता है और ऐसे में विवाह पक्का होने और विवाह होने की तिथि में ज्यादा अंतर न हो तब तो अपने हमसफर को जानने के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। यदि आपकी भी स्थिति कुछ ऐसी ही है तो घबराने की कोई बात नहीं है। आप यह समझ लें कि आप दोनों को ही विवाह के बाद एक दूसरे को जानने-समझने का समय मिलेगा परंतु यह आपको तय करना है कि आप किस तरह से बन पायेंगे सच्चे हमसफर। अगली स्लाइड्स से जानिए वो तरकीबें, जो आपको अपने हमसफर को समझने में करेंगी मदद।

विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

सुनना जरूरी है
यदि आप अपने हमसफर को बहुत अच्छे से जानना चाहते हैं तो बहुत जरूरी है कि एक दूसरे की बातों को सुनें, उनके विचारों का सम्मान करें। यदि शुरुआत में ही एकदूसरे की बातों को काटना शुरू कर देंगे तो सामने वाला व्यक्ति अगली बार से बहुत सोच- समझकर बोलेगा और ऐसा होने पर स्त्री और पुरूष दोनों ही एकदूसरे को जान नहीं पाएंगे। 

विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

एकांत में करें अपने डर की बात
यदि आप एकदूसरे को सहज महसूस करवाना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप अपने डरों पर बात करें। लेकिन याद रखें कि ये बातें एकांत में हों। सार्वजनिक रूप से कोई भी व्यक्ति अपने डर या दुर्बलता के पलों को साझा करने में असमर्थ होता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty images

एकदूसरे से कुछ न छिपाएं
आप दोनों एक नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं तो बहुत जरूरी है कि एक दूसरे से कुछ न छिपाएं। अतीत सभी का होता है, हमारे जीवन में हम कई अच्छे बुरे लोगों से टकराएं होते हैं। एकदूसरे को जानना ही है तो कुछ भी न छिपाएं फिर। विश्वास रखें, सामने वाला आपको समझेगा और आगे चलकर यह रिश्ता गहरा ही होगा।

विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

एकदूसरे के दोस्तों को दें एहमियत
एकदूसरे को जानने के लिए यह एक अच्छी तरकीब हो सकती है कि उस व्यक्ति से व्यवहार अच्छे रखें जो कि आपके हमसफर को बहुत अच्छे से जानता हो, ऐसा करने से आपको शायद वो बातें भी पता चल जाए जो कि आपके पार्टनर खुद भी स्वयं के बारे में न जानते हों। जीवनसाथी के हमउम्र साथियों, भाई-बहनों से अच्छे से पेश आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty images

उत्साह को न करें खत्म
अपने जीवनसाथी को खुश करने के अवसर खोजें क्योंकि अक्सर लोग अत्यधिक खुशी में उत्साहित होकर बहुत कुछ कहते हैं। ऐसे समय अपने हमराही के उस उत्साह का आनंद उठाएं, गलती से भी ऐसे समय उसे नजरअंदाज न करें। अपना पूरा समय और ध्यान उनपर दें ताकि वो उत्साह बरकरार रहे और अपना दिल वे आपके सामने खोल पाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें